Search for:
महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन ।

एक दिवसीय एनएसएस शिविर आदर्श महिला महाविद्यालय में 16 नवंबर 2025 को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एनएसएस की दोनों इकाइयों की अधिकारीगणों ने भाग लिया।शिविर की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इसके बाद पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, नशा मुक्त भारत और प्लास्टिक को ना कहें जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए गए।रैली के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा, जल संरक्षण और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता फैलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहू, उत्तराखंड लोक नृत्य, गुजराती लोक नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य और पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए।खो-खो प्रतियोगिता के साथ टीम वर्क और खेल भावना को बढ़ावा दिया गया। शिविर का समापन डॉ. दीपू सैनी के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर का सफल आयोजन ।

आदर्श महिला महाविद्यालय में दिनांक 15 नवंबर 2025 को प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के मार्गदर्शन में एनएसएस की दोनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. निशा शर्मा, डॉ. दीपू सैनी तथा डॉ. नूतन शर्मा द्वारा किया गया।शिविर की शुरुआत गायत्री मंत्र, योग–प्राणायाम और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई। इसके पश्चात Tribal Heritage Day मनाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने जनजातीय संस्कृति व उनके सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी स्वयंसेवकों ने नशा विरोधी शपथ भी ग्रहण की। पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देते हुए वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। सामाजिक जागरूकता हेतु स्वयंसेवकों ने दहेज प्रथा, बालिकाओं की शिक्षा और यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।शिविर का मुख्य आकर्षण मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच रहा जिसकी शुरुआत डॉ. अपर्णा बत्रा द्वारा टॉस के साथ हुई। टीम B ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की तथा शानदार बल्लेबाज़ी के लिए पलक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इसके उपरांत डाॅ. गायत्री बंसल ने “Secure Your Investments” और लव जिहाद विषय पर उपयोगी व्याख्यान दिया। मोनिका मैम ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का समापन अखबार बैग निर्माण और मंडला कला विषयक रचनात्मक कार्यशाला के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों को उपयोगी व टिकाऊ कौशल सीखने का अवसर मिला।

Mahavidyalaya organizes a Legal Awareness Programme with regard to National Legal Service Day

Mahavidyalaya organizes a Legal Awareness Programme with regard to National Legal Service Day on 7 November 2025 Ms. Pooja gave insights and made students aware of their legal rights.The session began with warm welcome to the Ms. Pooja (Asst. Prof. of Hindi Dept.) in her enlightening address, she discussed various aspects of legal literacy, including fundamental rights and duties, women’s rights and the role of legal aid services.60 Students participated and they interacted enthusiastically and raised queries about real life goal issues such as filling complaints.The event concluded with a vote of thanks proposed by Dr. Anju Rani, convenor of The Legal Literacy Cell, who expressed gratitude to the resource person, and students for making the lecture successful.

FDP organized by the RD Cell

Empowering educators through knowledge sharing! Our PDP program, organized by the Research Development Cell, was a huge success! Faculty members shared their expertise and experiences, inspiring us all to strive for excellence.

The English Literary Club organized an Inter-Class Poetry Recitation Competition

The English Literary Club organized an Inter-Class Poetry Recitation Competition, in which twelve students participated with great enthusiasm and creativity.Bhumika from B.A. I secured the first position, Nidhi from B.A. I bagged the second position, and Urvashi from M.A. I (English) won the third position for their impressive performances.The competition provided a wonderful platform for students to showcase their poetic talent and confidence. The event concluded successfully with appreciation from both judges and audience members alike.

Department of Psychology, under the collaboration with Allied Sciences Society, organized an Extension Lecture

The Department of Psychology, under the guidance of Principal Mam,Dr.Alka Mittal,in collaboration with the Psychology and Allied Sciences Society, organized an Extension Lecture on “Applying Positive Psychology to Everyday Life” by Dr. Sonal Shekhawat, Assistant Professor, CBLU, Bhiwani. She beautifully illustrated how the principles of Positive Psychology can be integrated into our daily lives to enhance well-being and personal growth.

इतिहास विभाग के द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ।

इतिहास विभाग के द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘वर्तमान समय में गाँधी जी के विचारों की प्रासंगिकता’’ रहा। इस प्रतियोगिता में 16 छात्राओं ने भाग लिया। जिन्होनें पक्ष-विपक्ष दोनो की भूमिका निभाई।प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन यह दिखाता हैं कि वर्तमान 21वीं सदी में भी महात्मा गाँधी एक आदर्श व्यक्तित्व और दार्शनिक के रूप् में उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वह पहले थे। गाँधी जी द्वारा स्वीकृत ‘सर्वधर्म सद्भाव’ वर्तमान तकनीकी युग में भी सद्भाव और करूणा का वातावरण बनाए रखने में सार्थक हैं। उनके आदर्श ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ के विचार को आधुनिक युग में जीवंत करना आवश्यक हैं।

Entrepreneurship Awareness Program Organized at College

Entrepreneurship Awareness Program Organized at College. The program was conducted by the MSME Technology Centre, Rohtak.Expert speakers provided detailed insights to the students about various aspects of entrepreneurship, such as the startup culture, self-employment opportunities, and government schemes run by both central and state governments. They emphasized the importance of women students becoming self-reliant and job creators in today’s time.

आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना एन.एस.एस. इकाई द्वारा दिनांक 24 सितम्बर 2025 को बड़े उत्साह एवं जोश के साथ एन.एस.एस. दिवस मनाया गया

आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना एन.एस.एस. इकाई द्वारा दिनांक 24 सितम्बर 2025 को बड़े उत्साह एवं जोश के साथ एन.एस.एस. दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता अभियान से हुआ, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात वे निकटवर्ती दुकानों तक पहुँचीं और लोगों को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करने तथा जूट और कपड़े के थैलों को अपनाने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन , स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, तथा नुक्कड़ नाटक शामिल थे। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने जल संरक्षण विषय पर जागरूकता गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं और आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतिया भी दी। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नूतन शर्मा रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेविकाओं ने एन.एस.एस. शपथ दोहराई और समाज सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ अलका मितल ने स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर “नॉट मी बट यू” की भावना को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।

महाविद्यालय में एलुमनी एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

महाविद्यालय में एलुमनी एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित दिनांक 25 सितंबर 2025 को नवगठित एलुमनी एसोसिएशन, आदर्श महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. माया यादव, पूर्व छात्रा एवं पूर्व प्रवक्ता डॉ. इंदु शर्मा तथा कांता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन वास्तव में गर्व का क्षण है जो हमारे पूर्व विद्यार्थियों को पुनः महाविद्यालय से जोड़ता है और नए विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करता है। यह वृक्षारोपण न केवल एक आयोजन है बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक संकल्प भी है।एलुमनी एसोसिएशन, आदर्श महिला महाविद्यालय की अध्यक्षा डॉ. रेनू ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन महाविद्यालय में निरंतर जारी रहेंगे।

The *Prism Club* organized a Poster Presentation Competition

The *Prism Club* organized a Poster Presentation Competition on 26th September 2025 on the theme “Science and Innovation for Sustainable Development.” The event provided a platform for students to showcase their knowledge and creativity by presenting innovative ideas and practical solutions related to science and technology.The competition highlighted the talent and research skills of the participants, who expressed their views on topics such as renewable energy, cyber safety, and mathematical modeling of solar energy. Principal Ma’am appreciated the efforts of the students and praised the creativity, originality, and depth of thought reflected in their posters. The competition not only motivated students to think critically about real-life challenges but also encouraged them to find sustainable and innovative solutions.A total of 20 students participated in the competition, making it a vibrant and engaging event.The results of the competition are as follows: *First Position:* Payal (B.Sc. 2nd year) *Second Position:* Kritika (B.Sc. 2nd year) *Third Position:* Payal (B.Sc. 3rd year) *Consolation Prize:* Sangam (B.Sc. 3rd year)The sincere efforts of all participants were commendable, and the event proved to be a truly inspiring and enriching experience for everyone.

महाविद्यालय में सूचना का अधिकार’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

महाविद्यालय में दिनांक 26.09.2025 को ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) विषय पर क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदे्श्य छात्राओं को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में जागरूक करना और उनमें पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व की समझ विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के स्वागत उद्धबोधन से हुआ। उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि RTI अधिनियम नागरिको का सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, और छात्राओं के लिए इसका ज्ञान लोकतांत्रिक मूल्यो की समझ को और मजबूत करेगा।क्विज प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमो ने भाग लिया। प्रश्न RTI अधिनियम 2005 की उत्पति, उदे्श्य, कार्यप्रणाली तथा इसके व्यवहारिक महत्व पर आधारित थे। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नो के उतर दिए। प्रतियोगिता का सचांलन डॉ. अंजू रानी, डॉ. दीप्ति, पूजा सिंह, मुस्कान पवांर ने किया। अंतिम परिणाम में टीम D ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और टीम E ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस क्विज में 50 छात्राएं उपस्थित रही। समस्त छात्राओं ने इस क्विज प्रतियोगिता से RTI से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की और रोचक अनुभव बताया।

वैश्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित वाचन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना (बी.ए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया।

दिनांक 19 सितम्बर 2025 को शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत एक राज्य स्तरीय ‘ वीर गाथा वाचन प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया गया। इस वाचन प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना (बी.ए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया। डॉ. रमाकांत के दिशा-निर्देशन में हासिल उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति और प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने समस्त हिन्दी विभाग को बधाई दी।

महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम ‘फ्रेगरेंसिज’ का जोर-शोर से हुआ आगाज।

कला अभिव्यक्ति का सर्वाेतम माध्यम- डॉ. अलका मित्तल

कला हमारे आत्म विश्वास और आत्म बल को बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन हैं। कला के माध्यम से हम अपने भावो को प्रकट कर सकते हैं। यह उद्गार आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहें।उन्होनें यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला में रूचि रखने वाली छात्राओं को यह मंच उनकी कला प्रस्तुति का उचित माध्यम प्रदान करता हैं। साथ ही छात्राओं को आने वाले यूथ फैस्टिवल में बढ-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। गौरतलब है कि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, मेहंदी, दिया एवं थाली सज्जा, मिरर कला, कॉर्टूनिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, अंग्रेजी कविता पाठ, गायन, हिन्दी कविता पाठ, मोनो ऐक्टिंग, नृत्य आदि रही। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पूर्ण जोर-शोर के साथ अपनी प्रस्तुतियां दी। इस काबिल बनो लोग थारे घरने रिश्ते लेकर नही, नौकरी लेकर आव,बेटिया शीर्षक नामक छात्रा द्वारा स्वरचित कविता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। छात्राओं ने मराठी, हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी, बीहू, क्लासिक्ल नृत्य के माध्यम से सभी को थरकने पर मजबूर कर दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका महाविद्यालय भूतपूर्व गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा रीना तनेजा, भूतपूर्व प्राध्यापिका डॉ इंन्दू शर्मा, वैश्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से डॉ. वंदना वत्स ने निभाई।परिणाम इस प्रकार रहा। होगी खतम कहाणी ना मिलती कोइ भी चीज पराणीना पहले हाली हवा रही ना पहले आला पानी छात्रा निशु द्वारा प्रस्तुत कविता ने सभागार में किया सबको मंत्रमुग्धथाली एवं दिया डेकोरेशन में प्रथम स्थान मानसी, द्वितीय स्थान ईशा, मिरर कला में प्रथम स्थान सुनिधि, द्वितीय स्थान कीर्ति बीए, कॉर्टूनिंग में प्रथम स्थान हिमानी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान सिमरन, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति, द्वितीय स्थान मोनिका, तृतीय स्थान दिव्या, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका बीए द्वितीय स्थान खुशी, अग्रेजी कविता में प्रथम स्थान प्रिशा, द्वितीय स्थान भूमिजा, गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नम्रता, द्वितीय स्थान रेश्मा, तृतीय स्थान निशु, हिन्दी कविता पाठ में प्रथम स्थान निशु, द्वितीय स्थान भूमिजा, तृतीय स्थान निशा, मोनो ऐक्टिंग में प्रथम स्थान निधि, नृत्य में प्रथम स्थान भूमिका, द्वितीय स्थान निशु, तृतीय स्थान भूमिजा एवं सांत्वना पुरस्कार प्रार्थना को दिया गया।तीन अन्य निर्णायक पुरस्कार निर्णायक मंडल के द्वारा नगद ईनाम मुस्कान, ईशु और प्रिशा को दिए गए। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नूतन शर्मा एवं डॉ. ममता वधवा रही।

महाविद्यालय में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.दीप्ति धर्माणी का आगमन हुआ।

संकल्प सबसे बड़ी शक्ति है –प्रो. दीप्ति धर्माणी

विद्यार्थियों से मिला सम्मान ही सच्ची गुरु दक्षिणा- प्रो. दीप्ति धर्माणी

महाविद्यालय में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.दीप्ति धर्माणी का आगमन हुआ। उन्होंने दो सत्रों के माध्यम से छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं के साथ सार्थक संवाद किया।प्रथम सत्र में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो. धर्माणी ने कौशल-आधारित शिक्षा, विवेक प्रबंधन, धर्म संस्कृति, दिनचर्या के नियम एवं रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहें। उन्होंने छात्राओं को उचित आहार शैली अपनाने, माता-पिता का सम्मान करने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकल्प सबसे बड़ी शक्ति है और शिक्षा का उद्देश्य अच्छे-बुरे का भेद करवाने के साथ-साथ कौशल निर्माण भी है।द्वितीय सत्र में प्राध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कुलपति महोदया ने कहा कि शिक्षा मौलिक और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा उपस्थिति बढ़ाने, अनुसंधान कार्यों में रुचि लेने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सच्ची गुरु दक्षिणा विद्यार्थी से प्राप्त सम्मान है। साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति और शोध प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी का बहुमूल्य समय प्रदान कर छात्राओं व प्राध्यापिकाओं का मार्गदर्शन करने हेतु आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ एवं स्टूडेंट काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अपर्णा बत्रा रही।

महाविद्यालय में शिग्रु पर विशिष्ट व्याख्यान।

महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा “शिग्रु (मोरिंगा) का वेद, आयुर्वेद एवं आधुनिक विज्ञान में महत्व” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के मार्गदर्शन में तथा संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध स्वास्थ्य-विशेषज्ञ प्रो. के. सी. वर्मा ने शिग्रु के औषधीय एवं पोषक गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वैदिक साहित्य और आयुर्वेदिक ग्रंथों में शिग्रु का उल्लेख कटु रसयुक्त, ऊष्ण प्रकृति का तथा कफ-वात शमनकारी औषधि के रूप में मिलता है। आधुनिक विज्ञान ने भी इसे सुपरफूड का दर्जा दिया है, क्योंकि यह आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होकर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।प्रो. वर्मा ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय जीवन-दर्शन की अमूल्य धरोहर है और इसकी शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे आधुनिक चिकित्सा-विज्ञान के साथ-साथ आयुर्वेद की परंपरा को भी अपनाएँ। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की। मुख्य वक्ता द्वारा सभी प्रश्नों का समाधान प्रस्तुत किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समुचित शमन किया गया। इसी कड़ी में उन्होंने शिग्रु पौधों के महत्व को रेखांकित करते हुए परिसर में पौधारोपण किया, जिसमें छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि ऐसे व्याख्यान और गतिविधियाँ छात्राओं को भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिकता से परिचित कराने के साथ-साथ पर्यावरणीय चेतना भी जागृत करती हैं। कार्यक्रम के समापन पर संयोजिका डॉ. सुमन ने मुख्य वक्ता एवं प्राचार्या महोदया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती अनीता वर्मा, डॉ निशा शर्मा, कुमारी मनीषा, डॉ महिमा इत्यादि अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही

World Suicide Prevention Day Observed at College Campus

*World Suicide Prevention Day Observed at College Campus*The Department of Psychology, under the guidance of Dr. Alka Mittal, Principal, organized an awareness campaign in the college campus to mark World Suicide Prevention Day. The campaign aimed to promote mental health awareness, emphasize early intervention, and spread a message of hope and support. Through this initiative, we reaffirm our commitment to mental well-being and suicide prevention, fostering a supportive environment for all.

महाविद्यालय में स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए इण्डक्शन कार्यक्रम का आयोजन।

स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए एक भव्य इण्डक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, सेल एवं सोसाइटी से परिचित करवाना तथा विषय संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि छात्राएं महाविद्यालय में केवल विषय संबंधित ज्ञान अर्जित करने नहीं आई हैं, बल्कि उन्हें कौशल आधारित शिक्षा भी दी जाएगी ताकि वे भविष्य में रोजगारोन्मुख बन सकें। उन्होंने छात्राओं को नौकरी पाने वाली नहीं, बल्कि नौकरी देने वाली बनने का आह्वान किया।स्नातकोत्तर कोऑर्डिनेटर डॉ. अपर्णा बत्रा ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय से जुड़ने से उनकी शिक्षा का महत्व ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी निखरेगा।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और शिक्षक वृंद के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही, विषय आधारित चर्चाओं के माध्यम से उन्हें नए दृष्टिकोण प्रदान किए गए। यह आयोजन स्नातकोत्तर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में रचनात्मक विमर्श एवं हिंदी दिवस विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं शोध निर्देशिका, प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रश्मि बजाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे राष्ट्र की पहचान एवं स्वाधीनता संग्राम की भाषा है। आज हिंदी में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। हिंदी हमारे स्वाभिमान की प्रतीक है और इसका सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि बजाज ने भाषाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए हिंदी की विशेषताओं, विस्तार एवं वैश्विक पहचान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व के अनेक विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही है तथा हिंदी में गौरवपूर्ण साहित्य और व्यापक स्तर पर अनुवाद कार्य मौजूद है। उन्होंने छात्राओं को लेखन संबंधी मार्गदर्शन दिया और अपनी कविताओं का पाठ भी किया। इस अवसर पर छात्रा निशा शर्मा ने हिंदी के महत्व पर कविता प्रस्तुत की।इस कार्यक्रम में उप प्राचार्या डॉ. अपर्णा बत्रा, डॉ. रिंकू अग्रवाल, डॉ. ममता बधवा, डॉ. ममता चौधरी, प्रो. बबीता चौधरी, मीनाक्षी, पूजा सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

महाविद्यालय की छात्रा निशा ने वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।

1 सितम्बर। छात्रा कुमारी निशा ने असमिता खेलो इंडिया राज्य स्तरीय वुशु महिला विंग 2025 प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त 2025 को आर. सी. ग्रीन फील्ड स्कूल, मस्तापुरी, रेवाड़ी में आयोजित की गई, जिसमें कुमारी निशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कुमारी निशा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू, विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका सैनी तथा प्राध्यापिका नेहा ने भी बधाई दी और इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

महाविद्यालय की छात्रा खुशी ने योग प्रतियोगिता में दिलाया स्वर्ण व कांस्य पदक

महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी खुशी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर 6वीं हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता हरियाणा योगासन खेल संगठन द्वारा दिनांक 2 से 3 सितम्बर 2025 तक रेवाड़ी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों में अपनी-अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छात्रा खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिधमिक पैन श्रेणी में कांस्य पदक तथा हैंड बैलेंस श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने खुशी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुशी की यह सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे योग एवं खेलकूद की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू, विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका सैनी तथा प्राध्यापिका नेहा ने भी खुशी को इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं ।

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के द्वारा अंतर भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा भूमिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दिनांक 26 अगस्त 2025 को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के द्वारा एक दूरदर्शी नेता के रूप में चौधरी बंसीलाल जी की जंयती पर अंतर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अंतर भाषण प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा भूमिजा (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया। डॉ. रमाकांत के दिशा-निर्देशन में हासिल उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति और प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने समस्त हिन्दी विभाग को बधाई दी।

Entrepreneurship Cell of Mahavidyalaya organized a Slogan Writing Competition.

As part of Entrepreneurship Pakhwada, the Entrepreneurship Cell of Adarsh Mahila Mahavidyalaya, Bhiwani organized a Slogan Writing Competition on 25th August 2025 to foster creativity and spread awareness about the spirit of entrepreneurship.The theme of the competition was “Chhota Koi Kaam Nahin, Hunar Se Hi Naam Hai”, which inspired participants to emphasize the dignity of work and the importance of skills. Students from various departments participated with great enthusiasm and showcased innovative slogans reflecting their entrepreneurial ideas.The entries were judged by Dr. Rinku Agarwal, Associate Professor, and Dr. Renu, Assistant Professor, on the basis of originality, clarity, and relevance to the theme. Ritika, 241(B.A. 1st Year) secured the first prize, while Payal 809 (B.A. 2nd Year) and Jyoti, 1736 (B.A. 3rd Year) won the second and third prizes respectively.The Principal appreciated the initiative of the Entrepreneurship Cell and motivated students to adopt entrepreneurial thinking in their future endeavors. The event concluded with a vote of thanks, marking the celebration of Entrepreneurship Pakhwada a grand success.

महाविद्यालय में दो दिवसीय ‘इड्ंक्शन प्रोग्राम’ सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया।

आदर्श महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के दिशा-निर्देशन में दो दिवसीय ‘इड्ंक्शन प्रोग्राम’ सत्र 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्नातक प्रथम वर्ष-कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, बीसीए की छात्राओं के स्वागत और महाविद्यालय से परिचय कराने हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रिंकू अग्रवाल, अंग्रेजी विभाग ने किया। जिसमें उन्होनें प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल से परिचित करवाते हुए महाविद्यालय की गरिमामयी संस्कृति, नियम, प्रक्रिया और अनुशासन से परिचित करवाया।प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने अपने स्वागत भाषण मे कहा कि छात्र जीवन में पहला कदम अपना लक्ष्य निधार्रित करना है। अनुशासित रहते हुए, नई तकनीकी और प्रोद्यौगिकी से स्वयं को जोड़कर छात्राएं आगे बढे़ं। उन्होनें महाविद्यालय में चलाए जा रहें इन्क्यूबेशन सैंटर, प्लैसमेंट सैल जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाते हुए बताया कि हमारा महाविद्यालय उद्यमिता और रोजगार के अवसर प्रदान करने के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. रिंकू अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को पाठ्येत्तर गतिविधियों, नई शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम का विस्तृत वर्णन, परीक्षा पैर्टन, महाविद्यालय में चलाए जा रहें क्लब, सैल, परिषद आदि का विस्तृत परिचय दिया। इसी के साथ उन्होनें महाविद्यालय के आधुनिक पुस्तकालय और वहाँ उपलब्ध उपयोगी पुस्तकों की जानकारी दी। उन्होनें कहा महाविद्यालय में एनसीसी और एनएसएस जैसी सेवाएं छात्राओं को कैरियर और सामजिक दोनो स्तर पर लाभान्वित करती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय उप-प्राचार्या डॉ. अर्पणा बत्रा भी मौजूद रही। महाविद्यालय प्राचार्या ने वाणिज्य संकाय काोर्डिनेटर डॉ नीरू चावला, कला संकाय काोर्डिनेटर डॉ. रिंकू अग्रवाल, विज्ञान संकाय काोर्डिनेटर डॉ. निशा शर्मा, बीसीए काोर्डिनेटर डॉ. दीपू सैनी को सफल आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर सभी प्राध्यापिकाएं और स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राएं उपस्थित रही।

The Entrepreneurship Cell of the college organized a Poster Making Competition

The Entrepreneurship Cell of the college organized a Poster Making Competition on the occasion of Entrepreneurship Pakhwada on 26 August 2025. The event aimed at encouraging creativity and innovation among students while spreading awareness about the significance of entrepreneurship in today’s world.The competition was held on the theme “Chhota Koi Kaam Nahi, Hunar Se Hi Naam Hai”, which inspired students to portray the dignity of work and the power of skills through their posters. A large number of students enthusiastically participated and expressed their ideas with great zeal and creativity.After careful judgment done by Dr Rinku Agarwal, Associate Professor and Dr Renu, Assistant Professor on the basis of originality, relevance to the theme, and presentation, the winners were declared.Payal(809) , B.A. II year secured the first position, Akansha(2318), B.Sc I year won the second position, and Sughesh(5301), M.A. Economics final year bagged the third position. Certificates of appreciation were awarded to the winners by the Entrepreneurship Cell.The event successfully provided a platform for students to showcase their talent and strengthened the spirit of entrepreneurship among them.

हरियाणा सरकार के द्वारा ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान’’ में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया।

हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान’’ के अंन्तर्गत 29.08.2025 को प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल, आदर्श महिला महाविद्यालय के मार्गदर्शन में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया। यह व्याख्यान कॉमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अनीता वर्मा द्वारा छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने और अपने समाज को स्वच्छ रखने हेतु आयोजित किया गया। क्योकि स्वच्छ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता हैं हमें अपने घरो का कचरा इधर-उधर न डालकर डस्टबिन में डालना चाहिए। गीले एवं सूखे कचरे का प्रबंधन अलग-अलग करना चाहिए। हमें वन टाइम यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का प्रयोग न करके कपडे़ या जूट के थैलो का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या ने हरियाणा सरकार के स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए ताकि शहर को कूडे़-कचरे से मुक्त रखा जा सके। उन्होनें कहा कि हमें ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।इस कार्यक्रम का अगला कदम महाविद्यालय प्राध्यापिकाओं और छात्राओं को शपथ दिलाकर पूर्ण किया गया। छात्राओं ने शपथ ली कि ‘‘स्वच्छ हरियाणा- स्वस्थ हरियाणा’’,‘‘गंदगी छोड़ो-स्वच्छता जोड़ो’’ इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान’’ की संयोजिका महाविद्यालय प्राध्यापिकाएं डॉ. दीपू सैनी और डॉ. ममता चौधरी के दिशा-निर्देशन में सफाई करके छात्राओं ने सफाई अभियान का शुभारम्भ किया।

महाविद्यालय मे बनारसी दास गुप्त की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आदर्श महिला महाविद्यालय मे बनारसी दास गुप्त की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।आदर्श महिला महाविद्यालय शिल्पकार, सच्चे समाज सुधारक, नारी शिक्षा के प्रबल पक्षधर, महान स्वतंत्रता सेनानी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बनारसी दास गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उनके पुत्र एवं आदर्श महिला महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि स्वर्गीय बनारसी दास गुप्त के समाज सुधार के कार्यों में नारी शिक्षा प्रमुख रही। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के महत्व को वर्षों पूर्व समझकर आदर्श महिला महाविद्यालय रूपी पौधे को रोपित किया, जो आज एक सशक्त व उच्च कोटि का शिक्षण संस्थान बनकर देश-प्रदेश की हजारों बेटियों को शिक्षा का लाभ प्रदान कर रहा है।वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि उनके अथक प्रयासों का परिणाम ही है कि आज महाविद्यालय शिक्षा जगत में एक जीवंत मिसाल है। वे स्वतंत्र विचारधारा के धनी एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष सुंदरलाल अग्रवाल, पवन बुवानीवाला, नन्दकिशोर अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति, महाविद्यालय के शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

महाविद्यालय में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन ।

आज़ादी के 79वें दिवस के उपलक्ष्य में आदर्श महिला महाविद्यालय में प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता के कर कमल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस वर्ष विशेष रूप से महाविद्यालय में आजादी उत्सव एवं जन्माष्टमी उत्सव को संयुक्त रूप से भक्ति एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हवन , ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर आधारित झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं योगा प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन संदेश को जीवंत किया।इस अवसर पर अजय गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्राओं को देश के प्रति निष्ठा, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने को कहा। शिवरतन गुप्ता ने कहा कि हमें केवल शारीरिक स्वतंत्रता आवश्यक नहीं अपितु मानसिक स्वतंत्र होने की आवश्यकता है। निरंकुश स्वतंत्रता हानिकारक है, आज संयमित स्वतंत्रता की अत्यंत आवश्यकता हैमहासचिव अशोक बुवानीवाला ने शहीदो की शहादत को नमन करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वंतत्रता सेनानी के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुंदरलाल अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल पवन बुवानीवाला, ,सुरेश गुप्ता,सुरेश दाोरालिया, कमलेश चौधरी,विजय किशन अग्रवाल एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रय संयोजिका डॉ. अर्पणा बत्रा, सहं-संयोजिका डॉ. निशा शर्मा, डॉ. रेनू एवं डॉ. नूतन शर्मा रही।

वैश्य महाविद्यालय में कविता पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता में. महाविद्यालय की छात्राओं ने द्वितीय एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

उपायुक्त भिवानी के दिशा निर्देश पर वैश्य महाविद्यालय भिवानी में राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडेट कोर और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कविता पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता में. महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया ।कविता पाठ प्रतियोगिता में राधिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए “यादों की यादें” विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।समारोह में नृत्य, कविता, संगीत आदि की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। ट्विंकल को “मिस एवरलास्टिंग एलीगेंस”, पूनम को “द हार्ट ऑफ द बैच” और सोमिल को “मिस सनशाइन” के खिताब से सम्मानित किया गया।बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम ने संस्था और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने वरिष्ठ छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

आयोजित विदाई समारोह में तृतीय वर्ष की छात्राओं ने प्राध्यापक गण व प्राचार्य के माध्यम से ज्ञान की ज्योति द्वितीय वर्ष की छात्राओं को प्रदान की।

वाणिज्य विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल रहीं। उन्होंने तृतीय वर्ष की छात्राओं को निकट भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मित्तल ने अपने संबोधन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए छात्राओं से आगे भी अपनी शिक्षा जारी रखने का आह्वान किया।विदाई समारोह के दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक क्षण साझा किए। कार्यक्रम में छात्राओं की सहभागिता और प्रस्तुति ने माहौल को सरस और स्मरणीय बना दिया।

The Department of Sciences organized a heartfelt farewell event titled “Cheers to New Beginnings”.

The Department of Sciences organized a heartfelt farewell event titled “Cheers to New Beginnings” to bid adieu to the graduating B.Sc. students. The program began with a warm welcome, prayer, and lamp-lighting ceremony.The juniors presented a vibrant array of cultural performances, including dances, songs, skits, and a fashion show, while the seniors participated with great enthusiasm. Memorable titles were awarded: Sangeeta (B.Sc. N.M.) was crowned Ms. Science, Priya (B.Sc. M.) received Ms. Golden Hour, and Tannu (B.Sc. C.S.) was honored as Dupatta Deva.Principal Dr. Alka Mittal shared her best wishes and encouraged students to stay connected through the alumni association.

Youth Red Cross Club organized a one-day training workshop on Basic First Aid & Disaster Management

*One Day Basic First Aid & Disaster Management Training*The Youth Red Cross (YRC) Club organized a one-day training workshop on Basic First Aid & Disaster Management Conducted by expert trainer Mr. Ram Chander from the Indian Red Cross Society, the session equipped 100 students with hands-on skills and practical knowledge to handle medical emergencies and disaster situations.The workshop held under the aegis of the Indian Red Cross Society, Bhiwani, was inaugurated in the presence of the Principal and YRC Coordinator Dr. Aparna Batra, who emphasized the importance of preparedness in emergencies. The interactive session concluded with a Q&A segment, empowering students with life-saving skills.

Mahavidyalaya Successfully Conducts Tally ERP-9 Course Under the aegis of its Skill Development Cell

Adarsh Mahila Mahavidyalaya Successfully Conducts Tally ERP-9 CourseUnder the aegis of its Skill Development Cell and the guidance of Principal Dr. Alka Mittal, Adarsh Mahila Mahavidyalaya successfully conducted a six-month short-term course ‘Tally ERP-9’ from September 16, 2024, to March 18, 2025.A total of 23 students enrolled in the course and completed it successfully. Upon completion, the students underwent written and practical examinations, and successful candidates will be awarded certificates.This initiative is a testament to the college’s commitment to providing students with industry-relevant skills and enhancing their employability prospects.

आदर्श महिला महाविद्यालय ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं मे ओवरआल ट्राफी पर किया कब्जा

आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पुरस्कार अर्जित किए। हिंदी कविता में प्रथम स्थान, रंगोली में द्वितीय स्थान, नृत्य में द्वितीय स्थान, पोस्टर मेकिंग में तृतीय स्थान, वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान छात्राओं को नगद पुरस्कार प्रथम स्थान को 2100 रूपये, द्वितीय स्थान को 1500 रूपये, तृतीय स्थान को 1100 रूपये प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में साहित्यिक एवं ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर आदर्श महिला महाविद्यालय ने अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में इसी प्रकार ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने भी विजयी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गौरतलब है कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में कुल 25 महाविद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

TIT ke Annual function पर आयोजित code war competition में हमारे collge की दो छात्राओं तृतीय स्थान अर्जित किया ।

TIT ke Annual function पर आयोजित code war competition में हमारे collge की दो छात्राओं Kreetika ,Pooja ने तृतीय स्थान अर्जित किया है इस प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया था ओर पहले राउंड में केवल 5 टीम ही चयनित हुई जिस में हमारी टीम भी एक थी ओर फाइनल राउंड में तृतीय स्थान अर्जित किया। छात्राओं को 500 रुपए का नकद पुरस्कार भी मिला।

महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग और हॉबी क्लब फाइन आर्ट्स के सहयोग से एक दिवसीय फैब्रिक पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्राध्यापिका सीमा और शीनू सोनी ने प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को फैब्रिक पेंटिंग की विभिन्न तकनीकों से अवगत करवाया। इस आयोजन में 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय में एनसीसी छात्राओं द्वारा विदाई समारोह आयोजित

एनसीसी इकाई द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर कैडेट्स ने अपने सीनियर कैडेट्स को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके माध्यम से छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण “राष्ट्रीय एकता” पर प्रस्तुत स्किट रही, जिसमें छात्राओं ने देश की एकता और अखंडता का सजीव चित्रण किया। इसके साथ ही हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी ग्रुप डांस प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला व प्राचार्या डॉ.अलका मितल ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी सीटीओ डॉ. रिंकू अग्रवाल ने कैडेट्स को एनसीसी के महत्व और भविष्य में इसके उपयोगिता की जानकारी दी।

महाविद्यालय की कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 26 छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में साक्षात्कार हेतु भेजा गया।

महाविद्यालय की कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए विभिन्न विभागों की 26 छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में साक्षात्कार हेतु भेजा गया। यह साक्षात्कार ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित किए गए, जहाँ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई छात्राओं का चयन भी विभिन्न कंपनियों में हुआ।इस उल्लेखनीय अवसर पर महाविद्यालय को ग्लोबल विश्वविद्यालय की ओर से “स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस” की ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिताएँ न केवल ज्ञान परखने का अवसर, बल्कि भविष्य की तैयारी का माध्यम – अशोक बुवानीवाला

भिवानी, 3 अप्रैल। आदर्श महिला महाविद्यालय में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 600 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के ज्ञान को परखने के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। जिसमें इतिहास, विज्ञान, समसामयिक घटनाएँ, राजनीति, अर्थशास्त्र, खेल और सामान्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को प्रतिस्पर्धी माहौल में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्राओं को न केवल उनके ज्ञान को परखने का अवसर प्रदान करता है अपितु यह उन्हें निकट भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी सहायक सिद्ध होता है। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षण के नए आयामों से जोड़ते हैं।प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500 रूपये नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। जबकि शीर्ष 50 छात्राओं को उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए बताया कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष विभिन्न शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिससे छात्राओं को उनके विषय से संबंधित विशेष ज्ञान के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों की जानकारी भी प्राप्त होती है। प्रतियोगिता की कॉर्डिनेटर डॉ. ममता वधवा व संयोजिका बबीता चौधरी रही।

ड्रामेटिक क्लब द्वारा साइबर सुरक्षा पर प्रभावशाली नाटिका का भव्य आयोजन ।

ड्रामेटिक क्लब के तत्वावधान मे साइबर सुरक्षा जैसे समकालीन एवं अति महत्वपूर्ण विषय पर एक प्रभावशाली लघु नाटिका का आयोजन किया गया।इस नाटिका का मूल उद्देश्य आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डालना था। ड्रामेटिक क्लब के प्रतिभाशाली सदस्यों ने अपनी सजीव प्रस्तुति के माध्यम से फ़िशिंग, ऑनलाइन ठगी, निजी डेटा की चोरी तथा अन्य साइबर खतरों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया। साथ ही, उन्होंने डिजिटल सतर्कता एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के महत्व को भी स्पष्ट रूप से उजागर किया।यह गरिमामय आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के सफल नेतृत्व में हुआ । उन्होंने ड्रामेटिक क्लब के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल एक तकनीकी विषय नहीं, अपितु एक अनिवार्य जीवन कौशल बन चुका है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिए।

महाविद्यालय की छात्राओं ने नेशनल कव्वाली प्रतियोगिता में हासिल की तीसरी रैंक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी

महाविद्यालय की छात्राओं ने नेशनल कव्वाली प्रतियोगिता में हासिल की तीसरी रैंक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, मौलाना अंबाला में 28-29 मार्च 2025 को आयोजित नेशनल कव्वाली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की चार छात्राओं ने भाग लिया और तीसरी रैंक हासिल की।भाग लेने वाली छात्राएं रवीना (बीए प्रथम वर्ष), स्वाति (बीए द्वितीय वर्ष), ट्विंकल (बीए तृतीय वर्ष), और मीनू (बीए तृतीय वर्ष) थीं।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के महासचिव अशोक बुवानी वाला ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Department of fine arts organises inter class composition painting competition

on 26march2025 in this competition 32 students participated in this competition vinay from B.a 2nd got first position, sneh from B.a3rd got second position, kamlesh B.a 1st got third position and Priya Yadav from B.a3rd got consolation prize.the competition was held under the guidance of principal ma’am Dr Alka Mittal, judgement for Dr Aparna batra ma’am& Ms neerja permar.this competition helped students to enhance their skills.

29 वर्षो के उत्कृष्ट, समर्पित एवं उल्लेखनीय शिक्षण कार्यो के उपरांन्त डॉ. अमिता गाबा को किया सेवानिवृत ।

महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अमिता गाबा को उनके 29 वर्षों के उत्कृष्ट, समर्पित एवं उल्लेखनीय शिक्षण कार्य के उपरांत सेवानिवृत किया गया। यह अवसर महाविद्यालय परिवार के लिए एक भावुक एवं प्रेरणादायक क्षण रहा। सभी ने उनके द्वारा किए गए शिक्षण कार्यो के लिए उनको सराहा और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल जब तक सेवा में रहें तब तक पढ़ाने तक सीमित नहीं होती। बल्कि वे विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने और उनके भविष्य निर्माण में आजीवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. गाबा ने न केवल वाणिज्य विभाग को सुदृढ़ किया बल्कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ाया।महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी कार्य का अंत नहीं होती, बल्कि सामजिक शिक्षिका के रूप में यह एक नई शुरुआत होती है। उन्होंने डॉ. गाबा के महाविद्यालय की उन्नति में दिए गए योगदान की सराहना की।महाविद्यालय प्रबंधक कारिणी समिति उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मीनू बुवानीवाला ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह अपने समय को स्वयं, अपने परिवार और सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अलका मित्तल ने भी डॉ. गाबा के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं महाविद्यालय के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अपने विभाग को आगे बढ़ाया बल्कि महाविद्यालय की समग्र प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने डॉ. गाबा को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान डॉ. विक्रम कौशिक, डॉ. सतीश आर्या, संगीता मनरो, मनीष चावला, डॉ. अपर्णा बत्रा, नीरू चावला, अनिता वर्मा, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. रिंकू अग्रवाल, डॉ. सुमन सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने भी डॉ. गाबा के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त की। कार्यक्रम संयोजिका डॉ.रिंकू अग्रवाल व डॉ.ममता वाधवा रही।

महाविद्यालय में भौतिकी और रसायन विभाग द्वारा विस्तार व्याख्यान का आयोजन।

महाविद्यालय के भौतिकी और रसायन विभाग ने एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया।इस आयोजन में दो प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए: डॉ. श्वेता तनवार ने “नैनोपार्टिकल्स की चरित्रिकरण” पर और डॉ. सतीश कुमार ने “औषधीय रसायन” पर व्याख्यान दिया।इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को इन क्षेत्रों में नवीनतम प्रगति से अवगत कराना था।

महाविद्यालय में संगीत विभाग द्वारा ‘साज-आवाज’ गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन।

संगीत विभाग द्वारा ‘साज-आवाज’ गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 25 छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में वादन विभाग की छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।जबकि गायन में छात्राओं ने अपने गायन कौशल का प्रदर्शन किया।वादन विभाग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता ने प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की छात्रा उर्मिला ने द्वितीय स्थान, और प्रथम वर्ष की छात्रा पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत गायन में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राधिका ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा किरण ने द्वितीय स्थान, और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राचार्य डॉ. अलका मित्तल ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय में कानून सजगता प्रकोष्ठ द्वारा विस्तार व्याख्यान का आयोजन।

महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के दिशा निर्देशन में कानून सजगता प्रकोष्ठ द्वारा विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता रेणु बाला सैनी, वाइस प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भिवानी और लीगल एड काउंसल ने स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध, महिला अधिकार आदि मुद्दों पर भी जानकारी दी।कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी संकायों की 60 छात्राएं उपस्थित रहीं।

संस्कृत विभाग द्वारा “वैदिक काल: वस्त्रों में अभिव्यक्तियाँ” पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा “वैदिक काल: वस्त्रों में अभिव्यक्तियाँ” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. अमनदीप कौर, सह-आचार्य, वस्त्र एवं परिधान अभियांत्रिकी, टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेस ने मुख्य व्याख्याता के रूप में व्याख्यान दिया।व्याख्यान में वैदिक युग में परिधान परंपरा, उनकी निर्माण प्रणालियाँ, अलंकरण शैलियाँ एवं उनकी सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों पर चर्चा की गई। इस आयोजन में प्रबुद्ध शिक्षाविद् व अध्येतृ छात्राएं उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।