Search for:
The English Literary Club organized an Inter-Class Poetry Recitation Competition

The English Literary Club organized an Inter-Class Poetry Recitation Competition, in which twelve students participated with great enthusiasm and creativity.Bhumika from B.A. I secured the first position, Nidhi from B.A. I bagged the second position, and Urvashi from M.A. I (English) won the third position for their impressive performances.The competition provided a wonderful platform for students to showcase their poetic talent and confidence. The event concluded successfully with appreciation from both judges and audience members alike.

इतिहास विभाग के द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ।

इतिहास विभाग के द्वारा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘वर्तमान समय में गाँधी जी के विचारों की प्रासंगिकता’’ रहा। इस प्रतियोगिता में 16 छात्राओं ने भाग लिया। जिन्होनें पक्ष-विपक्ष दोनो की भूमिका निभाई।प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन यह दिखाता हैं कि वर्तमान 21वीं सदी में भी महात्मा गाँधी एक आदर्श व्यक्तित्व और दार्शनिक के रूप् में उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वह पहले थे। गाँधी जी द्वारा स्वीकृत ‘सर्वधर्म सद्भाव’ वर्तमान तकनीकी युग में भी सद्भाव और करूणा का वातावरण बनाए रखने में सार्थक हैं। उनके आदर्श ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम्’’ के विचार को आधुनिक युग में जीवंत करना आवश्यक हैं।

The *Prism Club* organized a Poster Presentation Competition

The *Prism Club* organized a Poster Presentation Competition on 26th September 2025 on the theme “Science and Innovation for Sustainable Development.” The event provided a platform for students to showcase their knowledge and creativity by presenting innovative ideas and practical solutions related to science and technology.The competition highlighted the talent and research skills of the participants, who expressed their views on topics such as renewable energy, cyber safety, and mathematical modeling of solar energy. Principal Ma’am appreciated the efforts of the students and praised the creativity, originality, and depth of thought reflected in their posters. The competition not only motivated students to think critically about real-life challenges but also encouraged them to find sustainable and innovative solutions.A total of 20 students participated in the competition, making it a vibrant and engaging event.The results of the competition are as follows: *First Position:* Payal (B.Sc. 2nd year) *Second Position:* Kritika (B.Sc. 2nd year) *Third Position:* Payal (B.Sc. 3rd year) *Consolation Prize:* Sangam (B.Sc. 3rd year)The sincere efforts of all participants were commendable, and the event proved to be a truly inspiring and enriching experience for everyone.

महाविद्यालय में सूचना का अधिकार’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

महाविद्यालय में दिनांक 26.09.2025 को ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) विषय पर क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदे्श्य छात्राओं को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में जागरूक करना और उनमें पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व की समझ विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के स्वागत उद्धबोधन से हुआ। उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि RTI अधिनियम नागरिको का सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, और छात्राओं के लिए इसका ज्ञान लोकतांत्रिक मूल्यो की समझ को और मजबूत करेगा।क्विज प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमो ने भाग लिया। प्रश्न RTI अधिनियम 2005 की उत्पति, उदे्श्य, कार्यप्रणाली तथा इसके व्यवहारिक महत्व पर आधारित थे। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नो के उतर दिए। प्रतियोगिता का सचांलन डॉ. अंजू रानी, डॉ. दीप्ति, पूजा सिंह, मुस्कान पवांर ने किया। अंतिम परिणाम में टीम D ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और टीम E ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस क्विज में 50 छात्राएं उपस्थित रही। समस्त छात्राओं ने इस क्विज प्रतियोगिता से RTI से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की और रोचक अनुभव बताया।

वैश्य महाविद्यालय द्वारा आयोजित वाचन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना (बी.ए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया।

दिनांक 19 सितम्बर 2025 को शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत एक राज्य स्तरीय ‘ वीर गाथा वाचन प्रतियोगिता ‘ का आयोजन किया गया। इस वाचन प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना (बी.ए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया। डॉ. रमाकांत के दिशा-निर्देशन में हासिल उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति और प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने समस्त हिन्दी विभाग को बधाई दी।

महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम ‘फ्रेगरेंसिज’ का जोर-शोर से हुआ आगाज।

कला अभिव्यक्ति का सर्वाेतम माध्यम- डॉ. अलका मित्तल

कला हमारे आत्म विश्वास और आत्म बल को बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन हैं। कला के माध्यम से हम अपने भावो को प्रकट कर सकते हैं। यह उद्गार आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहें।उन्होनें यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला में रूचि रखने वाली छात्राओं को यह मंच उनकी कला प्रस्तुति का उचित माध्यम प्रदान करता हैं। साथ ही छात्राओं को आने वाले यूथ फैस्टिवल में बढ-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। गौरतलब है कि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, मेहंदी, दिया एवं थाली सज्जा, मिरर कला, कॉर्टूनिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, अंग्रेजी कविता पाठ, गायन, हिन्दी कविता पाठ, मोनो ऐक्टिंग, नृत्य आदि रही। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पूर्ण जोर-शोर के साथ अपनी प्रस्तुतियां दी। इस काबिल बनो लोग थारे घरने रिश्ते लेकर नही, नौकरी लेकर आव,बेटिया शीर्षक नामक छात्रा द्वारा स्वरचित कविता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। छात्राओं ने मराठी, हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी, बीहू, क्लासिक्ल नृत्य के माध्यम से सभी को थरकने पर मजबूर कर दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका महाविद्यालय भूतपूर्व गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा रीना तनेजा, भूतपूर्व प्राध्यापिका डॉ इंन्दू शर्मा, वैश्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से डॉ. वंदना वत्स ने निभाई।परिणाम इस प्रकार रहा। होगी खतम कहाणी ना मिलती कोइ भी चीज पराणीना पहले हाली हवा रही ना पहले आला पानी छात्रा निशु द्वारा प्रस्तुत कविता ने सभागार में किया सबको मंत्रमुग्धथाली एवं दिया डेकोरेशन में प्रथम स्थान मानसी, द्वितीय स्थान ईशा, मिरर कला में प्रथम स्थान सुनिधि, द्वितीय स्थान कीर्ति बीए, कॉर्टूनिंग में प्रथम स्थान हिमानी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान सिमरन, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति, द्वितीय स्थान मोनिका, तृतीय स्थान दिव्या, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका बीए द्वितीय स्थान खुशी, अग्रेजी कविता में प्रथम स्थान प्रिशा, द्वितीय स्थान भूमिजा, गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नम्रता, द्वितीय स्थान रेश्मा, तृतीय स्थान निशु, हिन्दी कविता पाठ में प्रथम स्थान निशु, द्वितीय स्थान भूमिजा, तृतीय स्थान निशा, मोनो ऐक्टिंग में प्रथम स्थान निधि, नृत्य में प्रथम स्थान भूमिका, द्वितीय स्थान निशु, तृतीय स्थान भूमिजा एवं सांत्वना पुरस्कार प्रार्थना को दिया गया।तीन अन्य निर्णायक पुरस्कार निर्णायक मंडल के द्वारा नगद ईनाम मुस्कान, ईशु और प्रिशा को दिए गए। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नूतन शर्मा एवं डॉ. ममता वधवा रही।

महाविद्यालय की छात्रा निशा ने वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक।

1 सितम्बर। छात्रा कुमारी निशा ने असमिता खेलो इंडिया राज्य स्तरीय वुशु महिला विंग 2025 प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त 2025 को आर. सी. ग्रीन फील्ड स्कूल, मस्तापुरी, रेवाड़ी में आयोजित की गई, जिसमें कुमारी निशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कुमारी निशा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू, विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका सैनी तथा प्राध्यापिका नेहा ने भी बधाई दी और इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

महाविद्यालय की छात्रा खुशी ने योग प्रतियोगिता में दिलाया स्वर्ण व कांस्य पदक

महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी खुशी ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर 6वीं हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता हरियाणा योगासन खेल संगठन द्वारा दिनांक 2 से 3 सितम्बर 2025 तक रेवाड़ी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राज्यभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों में अपनी-अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छात्रा खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिधमिक पैन श्रेणी में कांस्य पदक तथा हैंड बैलेंस श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने खुशी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुशी की यह सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे योग एवं खेलकूद की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू, विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका सैनी तथा प्राध्यापिका नेहा ने भी खुशी को इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं ।

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के द्वारा अंतर भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा भूमिजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दिनांक 26 अगस्त 2025 को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के द्वारा एक दूरदर्शी नेता के रूप में चौधरी बंसीलाल जी की जंयती पर अंतर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अंतर भाषण प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा भूमिजा (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया। डॉ. रमाकांत के दिशा-निर्देशन में हासिल उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति और प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने समस्त हिन्दी विभाग को बधाई दी।

Entrepreneurship Cell of Mahavidyalaya organized a Slogan Writing Competition.

As part of Entrepreneurship Pakhwada, the Entrepreneurship Cell of Adarsh Mahila Mahavidyalaya, Bhiwani organized a Slogan Writing Competition on 25th August 2025 to foster creativity and spread awareness about the spirit of entrepreneurship.The theme of the competition was “Chhota Koi Kaam Nahin, Hunar Se Hi Naam Hai”, which inspired participants to emphasize the dignity of work and the importance of skills. Students from various departments participated with great enthusiasm and showcased innovative slogans reflecting their entrepreneurial ideas.The entries were judged by Dr. Rinku Agarwal, Associate Professor, and Dr. Renu, Assistant Professor, on the basis of originality, clarity, and relevance to the theme. Ritika, 241(B.A. 1st Year) secured the first prize, while Payal 809 (B.A. 2nd Year) and Jyoti, 1736 (B.A. 3rd Year) won the second and third prizes respectively.The Principal appreciated the initiative of the Entrepreneurship Cell and motivated students to adopt entrepreneurial thinking in their future endeavors. The event concluded with a vote of thanks, marking the celebration of Entrepreneurship Pakhwada a grand success.

The Entrepreneurship Cell of the college organized a Poster Making Competition

The Entrepreneurship Cell of the college organized a Poster Making Competition on the occasion of Entrepreneurship Pakhwada on 26 August 2025. The event aimed at encouraging creativity and innovation among students while spreading awareness about the significance of entrepreneurship in today’s world.The competition was held on the theme “Chhota Koi Kaam Nahi, Hunar Se Hi Naam Hai”, which inspired students to portray the dignity of work and the power of skills through their posters. A large number of students enthusiastically participated and expressed their ideas with great zeal and creativity.After careful judgment done by Dr Rinku Agarwal, Associate Professor and Dr Renu, Assistant Professor on the basis of originality, relevance to the theme, and presentation, the winners were declared.Payal(809) , B.A. II year secured the first position, Akansha(2318), B.Sc I year won the second position, and Sughesh(5301), M.A. Economics final year bagged the third position. Certificates of appreciation were awarded to the winners by the Entrepreneurship Cell.The event successfully provided a platform for students to showcase their talent and strengthened the spirit of entrepreneurship among them.

वैश्य महाविद्यालय में कविता पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता में. महाविद्यालय की छात्राओं ने द्वितीय एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

उपायुक्त भिवानी के दिशा निर्देश पर वैश्य महाविद्यालय भिवानी में राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडेट कोर और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कविता पाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता में. महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया ।कविता पाठ प्रतियोगिता में राधिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

TIT ke Annual function पर आयोजित code war competition में हमारे collge की दो छात्राओं तृतीय स्थान अर्जित किया ।

TIT ke Annual function पर आयोजित code war competition में हमारे collge की दो छात्राओं Kreetika ,Pooja ने तृतीय स्थान अर्जित किया है इस प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया था ओर पहले राउंड में केवल 5 टीम ही चयनित हुई जिस में हमारी टीम भी एक थी ओर फाइनल राउंड में तृतीय स्थान अर्जित किया। छात्राओं को 500 रुपए का नकद पुरस्कार भी मिला।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिताएँ न केवल ज्ञान परखने का अवसर, बल्कि भविष्य की तैयारी का माध्यम – अशोक बुवानीवाला

भिवानी, 3 अप्रैल। आदर्श महिला महाविद्यालय में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 600 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के ज्ञान को परखने के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। जिसमें इतिहास, विज्ञान, समसामयिक घटनाएँ, राजनीति, अर्थशास्त्र, खेल और सामान्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को प्रतिस्पर्धी माहौल में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्राओं को न केवल उनके ज्ञान को परखने का अवसर प्रदान करता है अपितु यह उन्हें निकट भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी सहायक सिद्ध होता है। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें शिक्षण के नए आयामों से जोड़ते हैं।प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500 रूपये नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। जबकि शीर्ष 50 छात्राओं को उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए बताया कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष विभिन्न शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिससे छात्राओं को उनके विषय से संबंधित विशेष ज्ञान के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों की जानकारी भी प्राप्त होती है। प्रतियोगिता की कॉर्डिनेटर डॉ. ममता वधवा व संयोजिका बबीता चौधरी रही।

महाविद्यालय की छात्राओं ने नेशनल कव्वाली प्रतियोगिता में हासिल की तीसरी रैंक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी

महाविद्यालय की छात्राओं ने नेशनल कव्वाली प्रतियोगिता में हासिल की तीसरी रैंक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, मौलाना अंबाला में 28-29 मार्च 2025 को आयोजित नेशनल कव्वाली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की चार छात्राओं ने भाग लिया और तीसरी रैंक हासिल की।भाग लेने वाली छात्राएं रवीना (बीए प्रथम वर्ष), स्वाति (बीए द्वितीय वर्ष), ट्विंकल (बीए तृतीय वर्ष), और मीनू (बीए तृतीय वर्ष) थीं।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के महासचिव अशोक बुवानी वाला ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Department of fine arts organises inter class composition painting competition

on 26march2025 in this competition 32 students participated in this competition vinay from B.a 2nd got first position, sneh from B.a3rd got second position, kamlesh B.a 1st got third position and Priya Yadav from B.a3rd got consolation prize.the competition was held under the guidance of principal ma’am Dr Alka Mittal, judgement for Dr Aparna batra ma’am& Ms neerja permar.this competition helped students to enhance their skills.

महाविद्यालय में संगीत विभाग द्वारा ‘साज-आवाज’ गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन।

संगीत विभाग द्वारा ‘साज-आवाज’ गायन वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 25 छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में वादन विभाग की छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।जबकि गायन में छात्राओं ने अपने गायन कौशल का प्रदर्शन किया।वादन विभाग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता ने प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष की छात्रा उर्मिला ने द्वितीय स्थान, और प्रथम वर्ष की छात्रा पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत गायन में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा राधिका ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा किरण ने द्वितीय स्थान, और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राचार्य डॉ. अलका मित्तल ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

छात्रा कीर्ति ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता मे जीता स्वर्ण पदक

आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा कीर्ति ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 22 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी।कीर्ति ने इससे पहले उत्तर भारत विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक भी हासिल किया था। जो चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में आयोजित की गई थी।महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कीर्ति को शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की कॉऑर्डिनेटर डॉ. रेनू, विभागाध्यक्ष नेहा, प्रध्यापिका डॉ. मोनिका सैनी को भी बधाई दी ।

Mahavidyalaya Excels at Inter-College Competition ‘Rangotsav’

Mahavidyalaya participated in the Inter-College Competition ‘Rangotsav’ and secured impressive positions in various events.The results are as follows:- Best out of Waste: 2nd Prize- Poster Making: 1st Prize- Rangoli: 3rd Prize- Games Stalls: 2nd Prize- Cooking without Fire: 3rd PrizeThe college congratulates its students on their outstanding performance and wishes them continued success in their future endeavors.

महाविद्यालय में पारंपरिक होली व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

आदर्श महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग ने 4 मार्च 2025 को पारंपरिक होली व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 10 टीमों (20 प्रतिभागी) ने भाग लिया।प्रतिभागियों ने होली के पारंपरिक व्यंजन जैसे कि गुजिया, शाही टुकड़ा, दही बड़े, कांजी बड़े, मल पुआ, कचौड़ी और गुलाब जामुन आदि बनाए। इन व्यंजनों का निर्णय श्रीमती संगीता मानरो और श्रीमती बबिता चौधरी ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मित्तल और जनरल सेक्रेटरी श्री अशोक बुवानीवाला जी ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

आदर्श महिला महाविद्यालय में अन्तः महाविद्यालय विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन।

शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भागीदारी से नवाचार एवं नेटवर्किंग का सृजन- अशोक बुवानीवाला

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलो से आठ महाविद्यालयों ने अपनी टीम के साथ की शिरकतभिवानी, 3 मार्च। शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भागीदारी से विधार्थियों में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास एवं कौशल का सृजन होता हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से शैक्षिक उपलब्धियो का मूल्यांकन करने में सहायता मिलती हैं। यह उद्गार बतौर मुख्य अतिथि आदर्श महिला महाविद्याल में आयोजित अन्तः महाविद्यालय प्रतियोगिता ‘स्पर्धा’ में महाविद्यालय प्रबधकारिणी समिति महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहें। उन्होनें यह भी कहा कि इस मंच के माध्यम से विधार्थियों को अपने ज्ञान व कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता हैं। गौरतलब हैं कि महाविद्यालय में बीसीए विभाग द्वारा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, विज्ञान विभाग द्वारा पीपीटी प्रतियोगिता, हिन्दी, अग्रेजी एवं संस्कृत विभाग द्वारा कविता गायन प्रतियोगिता और समाज विज्ञान सोसाएटी द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों ने अपनी टीमों के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय (भिवानी), एमएनएस महाविद्यालय (भिवानी), चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय (तोशाम), वैश्य महाविद्यालय (भिवानी), के.एम कॉलेज (भिवानी), सनातन धर्म महाविद्यालय (हांसी) एवं पंड़ित सीताराम महाविद्यालय (भिवानी) सहित कई महाविद्यालयों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की।निर्णायक मंडल की भूमिका हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता में डॉ. इंदु शर्मा, अंग्रेजी कविता गायन प्रतियोगिता में डॉ. रणधीर सिंह, संस्कृत कविता गायन प्रतियोगिता में आचार्य बृज लाल शास्त्री डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में डॉ. जगबीर मलिक एवं नीटा चावला, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन भौतिक एवं रसायन प्रतियोगिता में डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. संचिता, बॉटनी में डॉ. वेद प्रकाश, जीव विज्ञान में डॉ. कौशल संघी, गणित में अमित कुमार, कम्प्यूटर सांइस में ज्योति चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होनें प्रतियोगिता को प्रेरणादायक बताते हुए विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।स्वयंसेवी विजय किशन अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि उनकी प्रतिभा को निखारने में भी सहायक होती हैं।कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रबधकाारिणी समिति सदस्य प्रीतम अग्रवाल, नन्द किशोर अग्रवाल विशेषतौर पर उपस्थित रहें।कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अपर्णा बतरा, डॉ रिकु अग्रवाल व डॉ. निशा शर्मा रही।परिणाम इस प्रकार रहा।प्रश्नोतरी में प्रथम स्थान वैश्य महाविद्यालय, द्वितीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय रहा।फिजिक्स पी.पी.टी में प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान एम.एन.एस कॉलेज रहा।कैमेस्ट्री पी.पी.टी में प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान एम.एन.एस कॉलेज रहा।बॉटनी पी.पी.टी मंे प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान एम.एन.एस कॉलेज, तृतीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय रहा।जूलॉजी पी.पी.टी में प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान वैश्य कॉलेज रहा। गणित पी.पी.टी में प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान राजीव गॉधी महिला महाविद्यालय रहा।कम्प्यूटर साइंस पी.पी.टी में प्रथम स्थान एम.एन.एस महाविद्यालय, द्वितीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय रहा।डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंड़ित सीताराम महाविद्यालय, द्वितीय स्थान राजीव गॉधी महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय रहा। हिन्दी कविता में प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान वैश्य महाविद्यालय रहा।अग्रेजी कविता पाठ में प्रथम स्थान एमएनएस महाविद्यालय, द्वितीय स्थान के.एम कॉलेज, तृतीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय रहा।संस्कृत कविता पाठ प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान वैश्य महाविद्यालय, तृतीय स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय रहा।

Under the aegis of the Directorate General of Higher Education (DGHE), Haryana, BLJS College, Tosham (Haryana), organized a State-Level Interdisciplinary Science PowerPoint Symposium

Under the aegis of the Directorate General of Higher Education (DGHE), Haryana, BLJS College, Tosham (Haryana), organized a State-Level Interdisciplinary Science PowerPoint Symposium on February 28th, 2025, to commemorate National Science Day.Our college team participated in the competition, presenting on the theme “Space Exploration & Technology”. This platform provided a valuable opportunity for students to showcase their innovative ideas, exchange knowledge, and compete with peers.Out of the 9 participating teams, our college team secured the 2nd position, a testament to their hard work and dedication. We congratulate our team on this achievement!”

महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा पेपर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन।

अर्थशास्त्र विभाग ने पेपर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य अर्थशास्त्र विषय पर अनुसंधान व ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देना था। विजेता:प्रथम स्थान: सुगेश (एम.ए प्रथम वर्ष)द्वितीय स्थान: उमंग (एम.ए द्वितीय वर्ष)तृतीय स्थान: प्रेरणा (बी.ए तृतीय वर्ष) का रहा।प्राचार्या ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय में गैर शिक्षक वर्ग के मध्य एक रोमांचक 10 ओवर का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया।

इस मैच में पहली टीम ने 99 रन की पारी खेलते हुए दूसरी टीम के लिए 100 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया।दूसरी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करते हुए 100 रन बनाकर विजय हासिल की। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया।इस आयोजन का उद्देश्य महाविद्यालय के गैर शिक्षक वर्ग के मध्य एकता और टीम भावना को बढ़ावा देना था। यह आयोजन महाविद्यालय की खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा किया गया।

महाविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया।

आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शनआदर्श महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया।नॉर्थ इंडिया जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महाविद्यालय की छात्रा रचना ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिसमें उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।इसी क्रम मे 11वीं नेशनल आई स्टॉक चैंपियनशिप में महाविद्यालय की छात्रा भावना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। भावना के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। जो उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्रबंधक समिति व प्राचार्या ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि खेल भी जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है। हरियाणा की बेटियां खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू व विभाग अध्यक्ष नेहा,डाॅ. मोनिका सैनी ने भी छात्राओ को बधाई दी।

“Empowering Students for a Bright Future!”

Our college organized a career development session under the guidance of the Career Garden Replacement Cell. This session focused on preparing students for upcoming competitions. The significance of Group Discussions (GD) and interviews was highlighted, and mock drills were conducted to enhance their readiness. Students participated enthusiastically and presented themselves with confidence.

महाविद्यालय की छात्राओं ने के. एम. कॉलेज ऑफ एजूकेशन भिवानी द्वारा सेठ किरोङीमल जयंती के अवसर पर आयोजित अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

के. एम. कॉलेज ऑफ एजूकेशन भिवानी द्वारा सेठ किरोङीमल जयंती के अवसर पर आयोजित अंतर्महाविद्यालय कविता पाठ प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी कि बी. ए. तृतीय वर्ष कि छात्रा ट्विंकल ने हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय और ललित कला विभाग की बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया ने कोलाज बनाने में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ अलका मित्तल ने विजेता छात्राओ और हिंदी विभाग ,ललित कला विभाग को बधाई दी।

महाविद्यालय में अंतर कक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

क्रिकेट में बेटियों का उत्साह आर्श्चयजनक – सुरेश गुप्ता।

खेल मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम -अशोक बुवानीवाला।

आदर्श महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने क्रिकेट में दिखाया दमखम। आदर्श महिला महाविद्यालय में अंतर कक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी डॉ. सुरेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव अशोक बुवानीवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे।मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट का प्रचलन भारत में आजादी से पहले से है। पहले इसे पुरुष प्रधान खेल माना जाता था लेकिन आज महिलाएं इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। यह देखकर गर्व होता है कि भारत की बेटियां भी क्रिकेट जैसे खेलों में अपनी जगह बना रही हैं।विशिष्ट अतिथि अशोक बुवानीवाला ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम भी हैं। खेलों से अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क जैसे गुण सीखे जा सकते हैं।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में शारीरिक शिक्षा विभाग की भूमिका की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. रेनू के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन में विभाग अध्यक्ष नेहा, डॉ मोनिका सैनी, क्रिकेट कोच मदन गोपाल सहित अन्य प्राध्यापक गण की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।बॉक्स मेंपरिणाम इस प्रकार रहाः-प्रथम स्थान कला विभाग टीम का, द्वितीय स्थान विज्ञान विभाग टीम का, तृतीय स्थान वाणिज्य विभाग टीम की छात्राओं का रहा।

Women’s Cell and Gender Equality and Biasing Cell jointly organized a slogan-making competition.

Under the guidance of Principal Dr. Alka Mittal, the Women’s Cell and Gender Equality and Biasing Cell jointly organized a slogan-making competition. Students from all streams, including Science, Arts, and Commerce, participated in the event. The theme of the slogan-making competition was child marriage and domestic violence.On this occasion, Vice Principal Dr. Aparna Batra, Sangeeta Menrow, and the Conveners of the Women’s Cell, Dr. Mamta Chaudhary and Dr. Reecha, were present. Principal Dr. Alka Mittal congratulated the winners.The results of the competition are as follows:First Position – Partibha Second Position – Tanisha

पूजा ने रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा, राय सोनीपत मे आयोजित पांचवीं हरियाणा राज्य योगासन खेल चैंपियनशिप में महाविद्यालय की छात्रा पूजा ने रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

सीबीएलयू द्वारा आयोजित महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन।

योग को प्रतियोगिता तक सीमित न रखे, इसे जीवन में उतारे- विपिन कुमारयोग तीन विधाओ का संगम आसन, प्राणायाम, ध्यान- शिवरतन गुप्ता

योग हमारी सांस्कृतिक धरोहर है।- सुरेश गुप्ता

संजू को मिला बेस्ट योगिनी का पुरस्कार।

भिवानी योग मानसिक,शारीरिक एवं भावनात्मक विकार को समाप्त करता है। योग के माध्यम से ऊर्जा, स्मरण शक्ति व कार्यकुशलता को बढ़ाया जा सकता हैं। यह उद्गार बतौर मुख्य अतिथि शिवरतन गुप्ता, अध्यक्ष वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट ने आदर्श महिला महाविद्यालय में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला योग प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कहे। उन्होनें यह भी कहा कि योग तीन विधाओ का संगम हैं आसन, प्राणायाम व ध्यान, जिसके अद्वितीय लाभ हैं। उन्होनें यह भी कहा कि योग विचलित सांसो को नियंत्रित करने की विधा हैं। समापन सत्र में प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश विपिन कुमार रहे।उन्होने कहा कि योग परीक्षा के तनाव को कम करने का सरल मार्ग हैं। योग विकसित देशो में प्राथमिकता के आधार पर अपनाया जा रहा हैं। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध उधोगपति सुरेश गुप्ता ने कहा योग हमारी ऐतिहासिक धरोहर हैं। यह अनुशासन एवं कला का अनुठा संगम हैं। योग द्वारा हम अपनी संस्कृति से जुडते हैं और तनाव ग्रस्त जीवन में शांति को भी प्राप्त करेगें। महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति महासचिव अशोक बुवानीवाला ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से अद्वितीय लाभ प्राप्त होते हैं। योग हमारे प्राचीन ज्ञान का अमूल्य उपहार है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को इसे अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। अंतर-महाविद्यालय योग महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, डीन खेलकूद एवं संास्कृतिक विभाग, डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि यह हमारे मन, आत्मा और शरीर को जोड़ने का एक माध्यम है। यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभागियों में आत्मविश्वास को बढ़ाएगी बल्कि योग के प्रति जागरूकता भी फैलाएगी।प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह न केवल उनके कौशल को निखारेगा बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी देगा। कार्यक्रम में विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें कुछ प्रमुख आसनों के नाम सूर्यनमस्कार, धनूरासन, कर्णपीड़ा आसन, हलासन शामिल थे। जजों के पैनल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके तकनीक, संतुलन और प्रस्तुति के आधार पर किया।जजो की भूमिका डॉ. विरेन्द्र जी.सी.डब्लू तोशाम, सुनील शर्मा, सीबीएलयू, अनीता चौधरी सीबीएलयू, निशा शर्मा, आदर्श महिला महाविद्यालय, महेन्द्र कोच, सुनील शर्मा योगा फैडरैशन ने निभाई।कार्यक्रम में उपस्थित गण सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष आदर्श महिला महाविद्यालय, प्रीतम अग्रवाल, पवन केड़िया, संयुक्त सचिव आदर्श महिला महाविद्यालय,डॉ.मितेश शर्मा महंत राजनाथ,विजय किशन अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका व मंच का सचालन डॉ. निशा शर्मा द्वारा किया गया, शारीरिक शिक्षा व खेलकूद विभाग की कॉर्डिनेटर डॉ. रेनू, नेहा, विभागाध्यक्ष, डॉ. मोनिका सैनी, योगा प्रशिक्षक निशा शर्मा मीडिया प्रभारी डॉ. गायत्री बंसल सहित समस्त शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।बाक्स मेप्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।संजू राजकीय महाविद्यालय कैरू को मिला बेस्ट योगिनी का पुरस्कार। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदर्श महिला महाविद्यालय, द्वितीय स्थान राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, तृतीय स्थान यूटीडी, भिवानी का रहा।

इतिहास विभाग और हेरिटेज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पी.पी.टी प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया।

जिसका विषय ऐतिहासिक धरोहर था, इसमें कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की छात्राओं ने प्रतिभागिता की।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने कहा कि इतिहास अमूल्य होता है और ऐतिहासिक इमारतें सहेजकर रखने और संरक्षित करने का भार हमारी युवा पीढ़ी के मजबूत कंधों पर ही होता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं नई तकनीक के साथ-साथ हमें अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने में सहायक होती हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय उप-प्राचार्या डॉ. अपर्णा बत्रा ने छात्राओं को पी.पी.टी प्रेजेंटेशन की बारीकियों को समझाते हुए, ऐसी गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहने की बात कही। प्राचार्या जी ने हेरिटेज क्लब कॉर्डिनेटर नीरू चावला तथा इतिहास विभागाध्यक्ष बबीता चौधरी को सफल आयोजन की बधाई दी।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दीपू सैनी और डॉ. ममता चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर संगीता मनरो, डॉ. रेनू, डॉ. ममता वधवा आदि प्राध्यापिकाएं एवं महाविद्यालय छात्राएं उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहा:

प्रथम स्थान – रूपम (बी.ए प्रथम वर्ष)
द्वितीय स्थान – काजल (बी.ए द्वितीय वर्ष)
तृतीय स्थान – अंशिका (बी.एससी तृतीय वर्ष)

संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षता संगीता मनरो और कला विभाग की अध्यक्षता सीमा ने भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान अनामिका (बीए प्रथम वर्ष) और द्वितीय स्थान सुजिता (बीए तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।

स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान लक्षिता (बीए तृतीय वर्ष) और द्वितीय स्थान सिया (बीए द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया।

संविधान दिवस पर लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के मार्गदर्शन में प्रस्तावना की शपथ ली गई।

प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

महाविद्यालय की छात्रा संगीता भाषण में रहीं तृतीय।

स्थानीय वैश्य कॉलेज भिवानी में 11/11/2024 को हरकोफेड की सहभागिता से जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें अनेक महाविद्यालयों ने भाग लिया।भाषण का विषय था – सतत विकास एवं प्रगति में सहकारिताओं की भूमिका।हर्ष का विषय है कि उक्त प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की बी एस सी तृतीय वर्ष की छात्रा संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।संगीता को सात सौ की राशि एवं प्रमाणपत्र दिया गया। इस उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ अलका मित्तल, प्रबंध समिति व स्टाफ ने संगीता को बधाई दी व उत्साहवर्धन किया।

महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

आदर्श महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों से 6 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में 8 विभिन्न विषयों से संबंधित राउंड रखे गए, जिनमें वाणिज्य, सामान्य ज्ञान, उद्यमशीलता, लोगो और रैपिड फायर राउंड शामिल थे। जिसमे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.अलका मित्तल ने कहा, “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होता है। यह उनके समय प्रबंधन, टीम प्रबंधन, संचार कौशल और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देता है।”

वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्या ने विशेष तौर पर बधाई दी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर नीरू चावला ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और कहा, “परीक्षाओं में भागीदारी से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी हम स्वयं को तैयार कर पाते हैं।”

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा:

प्रथम स्थान – खुशी और कोमल (आदर्श महिला महाविद्यालय)
द्वितीय स्थान – लावण्या और आयुषी आदर्श महिला महाविद्यालय
तृतीय स्थान – अमन और नवीन (झज्जर) का रहा।

कार्यक्रम में क्विज मास्टर की भूमिका डॉ.गायत्री बंसल और डॉ.प्रीति शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर डॉ अमिता गाबा, अनीता वर्मा, डॉ.आशिमा यादव, शीतल केडिया और हिमांशी जैन भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में ऑडियंस ने भी अपनी भागीदारी दिखाई।

Mahavidyalaya Excels in District Level Science Essay Writing Competition

*Adarsh Mahila Mahavidyalaya Excels in District Level Science Essay Writing Competition*

Under the scheme of Haryana State Council for Science, Innovation, and Technology, M.N.S. Government College, Bhiwani organized a district-level Science Essay Writing competition for college students on 06-11-2024.

Adarsh Mahila Mahavidyalaya proudly announces that its students have excelled in this competition, with:

  • Piyushi securing the 1st position
  • Arti being selected among the top ten participants

The top ten students, including Piyushi and Arti, have been selected to participate in the zonal level competition. State Council for Science, Innovation, and Technology, M.N.S. Government College, Bhiwani organized a district-level Science Essay Writing competition for college students on 06-11-2024.Adarsh Mahila Mahavidyalaya proudly announces that its students have excelled in this competition, with:- Piyushi securing the 1st position- Arti being selected among the top ten participantsThe top ten students, including Piyushi and Arti, have been selected to participate in the zonal level competition.

Department of Psychology, Chaudhary Bansi Lal University (CBLU), organized a Debate Competition on *World Mental Health Day*

Debate Competition on World Mental Health Day

11th October 2024*The Department of Psychology, Chaudhary Bansi Lal University (CBLU), organized a Debate Competition on *World Mental Health Day*, 11th October 2024. The event focused on raising awareness about mental health, with students debating both *for* and *against the motion*.From the BA final year, **Muskan Mehta** secured *second position* for her arguments *against the motion*, while **Somil** took *third position*, presenting *in favor of the motion*. Both students impressed with their thoughtful insights and clear reasoning.The competition was a success, fostering important discussions around mental health.

महाविद्यालय की कबड्डी टीम ने  अन्तर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया

21 अक्टूबर  आदर्श महिला महाविद्यालय की कबड्डी टीम ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अलका मित्तल ने कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाते हैं। खेल हमें अनुशासन धैर्य व समूह में कार्य करना भी सिखाते हैं । खेलों के माध्यम से हम लगन लगाकर कार्य करना भी सिखाते हैं। इसलिए खेलों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है उन्होंने सभी छात्राओं को शुभाषित दिया और आगे इसी प्रकार जीत की लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर  को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय किया गया था, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से 9 टीमों ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ. अलका मित्तल ने पूरी टीम को बधाई दी और विभाग की कोऑर्डिनेटर, डॉ. रेनू, नेहा, मोनिका सैनी और विजेन्द्र सिंह कोच को विशेष बधाई दी गई।

महाविद्यालय की कबड्डी टीम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय समिति के सदस्यों ने भी बधाई दी और टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय की छात्रा, मुनेश ने 37वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

महाविद्यालय की छात्रा, मुनेश ने 37वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में पुट थ्रो में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।इस प्रतियोगिता में ढाई हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसका आयोजन करनाल स्टेडियम में किया गया। महाविद्यालय की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा, मुनेश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और महाविद्यालय को विजय दिलाई।महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ. अलका मित्तल ने मुनेश को बधाई दी और कहा, “महाविद्यालय की छात्राएं इस प्रकार की प्रतियोगिता में पहले भी परचम लहराती रही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “केवल शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ही हम अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते, अपितु खेलों के माध्यम से भी हम करियर में उन्नति के शिखर को प्राप्त कर सकते हैं।”डॉ. अलका मित्तल ने यह भी कहा, “आज लड़कियां लड़कों को पीछे छोड़ते हुए हर क्षेत्र में उन्नती का परचम लहरा रही हैं।”इस अवसर पर, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की कोऑर्डिनेटर, डॉ. रेनू, विभाग अध्यक्ष, नेहा, प्राध्यापिका, मोहिनी और कोच को विशेष बधाई दी गई।

समाज शास्त्र विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया ।

महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. अल्का मित्तल के दिशा निर्देशन में समाज शास्त्र विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 7 टीमो ने भाग लिया । प्रत्येक टीम में 3 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र ,सामान्य विज्ञान से संबंधित 4 स्तर रखे गए । इन चरणों में प्रत्येक टीम से 3 प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता में उपस्थित सभी विधार्थियो ने उत्साह पूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज की। D टीम ने प्रथम, G टीम ने द्वितीय, C टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

The English Literary Society organized an Inter-Class Poetry Recitation Competition

The English Literary Society organized an Inter-Class Poetry Recitation Competition on 8th October 2024, which showcased remarkable talent and creativity among the students. In a closely contested event, Sangeeta from B.Sc. III was awarded first place, while Sakshi from B.A. I earned second place, and Anushka from B.A. II secured third place.The competition was judged by Dr. Gayatri, Assistant Professor from the Commerce Department, and Mrs. Lavisha, Assistant Professor from the Department of English.Principal Dr. Alka Mittal commended the participants and encouraged more students to take part in such events, recognizing their importance in promoting holistic development. Dr. Aparna Batra , Vice Principal and H.O. D of English Department, motivated students by emphasizing the significance of poetry as a means of self-expression.

महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग की 16 छात्राओं ने 8 टीमों के माध्यम से भागीदारी स्थापित की। प्रतियोगिता में कुल 9 राउंड रखे गए। जिसमें छात्राओं से विषय ज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं समय प्रबंधन का भी परीक्षण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अलका मित्तल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को पूर्ण रूप से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है।उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अभ्यास भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से हो जाता है। उन्होंने विजयी छात्राओ को शुभाशीष दिया।

संगीत वादन विभाग द्वारा “झंकार ” वाद्य वादन प्रतियोगिता का आयोजन।

संगीत वादन विभाग द्वारा “झंकार ” वाद्य वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे राधिका बी.ए. प्रथम वर्ष ने चिमटा बजाकर और रवीना बी.ए प्रथम वर्ष ने हारमोनियम बजाकर तृतीया स्थान प्राप्त किया। निकिता बी.ए. तृतीय वर्ष ने सितार बजाकर और किरण बी.ए. प्रथम वर्ष ने हारमोनियम बजाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मीनू बी.ए. तृतीय वर्ष ने हारमोनियम बजाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय में संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन ।

आदर्श महिला महाविद्यालय में संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन । आदर्श महिला महाविद्यालय में दिनांक 27 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को संस्कृत साहित्य परिषद् द्वारा अन्तःकक्षीय श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के निर्देशन में, संस्कृत साहित्य परिषद् की प्रभारी डॉ. सुमन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात्, प्रत्येक प्रतिभागी को मंच पर आकर अपनी प्रस्तुति देने हेतु आमंत्रित किया गया।प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न स्तोत्रों तथा श्लोकों का सुमधुर उच्चारण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने गणेश स्तुति, सरस्वती स्तुति, गुरु अष्टकम्, गीता श्लोक, विष्णु स्तुति, रुद्राष्टकम्, महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत, देवी स्तुति, नीति श्लोक, भवानी अष्टकम्, हरि स्त्रोत, सूर्य अष्टकम्, आदित्य स्त्रोत, दुर्गा स्तुति, शिव स्तुति, अभिज्ञानशाकुंतलम् के श्लोक, हितोपदेश श्लोक, विद्या श्लोक, और लक्ष्मी स्त्रोत इत्यादि की प्रस्तुति दी।इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका हिंदी विभाग की डॉ. कविता भारद्वाज और संगीत गायन विभाग की डॉ. रचना ने निभाई। परिणामस्वरूप, प्रथम स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ट्विंकल ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान द्वितीय वर्ष की छात्रा पिंकी ने और तृतीय स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा किरण ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा काजल को प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल डॉ. अपर्णा बत्रा ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए संस्कृत भाषा की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत एक दैवीय भाषा है और आधुनिक तकनीकी युग में भी इसका महत्त्व कम नहीं हुआ है। उन्होंने छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया और अपने जीवन में संस्कृत भाषा के प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया।अंत में, कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सुमन ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. शकुंतला, कुमारी सिमरन सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

संगीत गायन विभाग द्वारा ‘सुर साधक’ गीत, ग़ज़ल ,भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन ।

संगीत गायन विभाग द्वारा ‘सुर साधक’ गीत, ग़ज़ल ,भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन 27 sept 2027 को किया गया, जिसमे आयुषी ने ‘जो भेजी थी दुआ’ गीत गाकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया, मीनू ने ‘एक राधा एक मीरा’ गीत गाकर तृतीया स्थान प्राप्त किया, रवीना ने ‘अपने तो अपने होते है’ गीत गाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा स्वाति और ट्विंकल ने क्रमश: भोर भए पनघट पे’ और नामवर अपना’ गजल गाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया|इस प्रतियोगिता में डॉ निशा शर्मा और डॉ मोहिनी निर्णायक रहे।डॉ अनीता वर्मा, डॉ रचना कौशिक, डॉ उषा, नेहा, रिंकू, लविशा, सुमित्रा मैम भी उपस्तिथ रहे। वाइस प्रिंसिपल डॉ अपर्णा बत्रा ने भी छात्राओं के गायन का आनंद लिया व प्रशंशा की |

Nature interpretation cell in collaboration with water conservation cell organised a reel making competition

Nature interpretation cell in collaboration with water conservation cell organised a reel making (videography) competition on September 24, 2024 on the topic-*Nature: The beauty of God *Conserve water: Save life under the able guidance of principal mam, Dr. Alka Mittal. A total of 18 students participated in this competition. The participants made eye catching reels and showed Nature’s God creation very creatively. The participants also emphasized the importance of water conservation in their reels. Divya (BSc III) got first position, Garima (BSc III) got second position, Uma (BSc III) got third position and Muskan (BA I) got consolation prize in this competition. All the position holders were honoured by our principal mam with certificates.