महाविद्यालय में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन ।

आज़ादी के 79वें दिवस के उपलक्ष्य में आदर्श महिला महाविद्यालय में प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता के कर कमल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस वर्ष विशेष रूप से महाविद्यालय में आजादी उत्सव एवं जन्माष्टमी उत्सव को संयुक्त रूप से भक्ति एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत हवन , ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर आधारित झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं योगा प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन संदेश को जीवंत किया।इस अवसर पर अजय गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्राओं को देश के प्रति निष्ठा, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने को कहा। शिवरतन गुप्ता ने कहा कि हमें केवल शारीरिक स्वतंत्रता आवश्यक नहीं अपितु मानसिक स्वतंत्र होने की आवश्यकता है। निरंकुश स्वतंत्रता हानिकारक है, आज संयमित स्वतंत्रता की अत्यंत आवश्यकता हैमहासचिव अशोक बुवानीवाला ने शहीदो की शहादत को नमन करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वंतत्रता सेनानी के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुंदरलाल अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल पवन बुवानीवाला, ,सुरेश गुप्ता,सुरेश दाोरालिया, कमलेश चौधरी,विजय किशन अग्रवाल एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रय संयोजिका डॉ. अर्पणा बत्रा, सहं-संयोजिका डॉ. निशा शर्मा, डॉ. रेनू एवं डॉ. नूतन शर्मा रही।