एन.सी.सी. की प्रथम वर्ष की छात्राओं की भर्ती प्रक्रिया का शुभारम्भ हुआ।

आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी में एन.सी.सी. की प्रथम वर्ष की छात्राओं की भर्ती प्रक्रिया की गई। भर्ती प्रक्रिया का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ0 अल्का मित्तल के सानिध्य एवं एन.सी.सी. सी.टी.ओ. डॉ0 रिंकू अग्रवाल, सुबेदार मेजर लालचंद, हवलदार अनवर एवं नायक पंवार सचिन के दिशा निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर लगभग 74 छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम सुबेदार मेजर लालचन्द ने सभी छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर का सदस्य बनना उनके लिए कितना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यह वह मंच है जो युवाओं को सशस्त्र बल बनने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकता है। प्राचार्या डॉ अलका मित्तल ने एन.सी.सी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में भविष्य निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एन.सी.सी की छात्राएं न केवल अनुशासित जीवन जीना सिखाती है, अपितु देशभक्ति की भावना भी उनमें कूट-कूट कर भर जाती है। प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए शारीरिक परीक्षा में हाइट,दौड, हाथ पैरों और शारीरिक विश्लेषण किया गया ।इसी श्रृंखला में तत्पश्चात् लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार पूर्ण हुआ। छात्राओं ने सम्पर्ण प्रक्रिया में पूरे उत्साह से भाग लिया।