आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानीकविता पाठ प्रतियोगिता ‘काव्य-सुरभि’

आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी
कविता पाठ प्रतियोगिता ‘काव्य-सुरभि’

आज दिनांक 19 मार्च 2024 को आदर्श महिला महाविद्यालय में हिंदी साहित्य परिषद् के तत्त्वावधान में कविता पाठ प्रतियोगिता ‘काव्य-सुरभि’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ० अलका मित्तल ने अपने संबोधन भाषण में छात्राओं को स्वरचित कविता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्व पटल पर हिंदी की स्थिति को उजागर किया। उन्होंने बताया कि पूरे संसार में हिंदी प्रेमियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रस्तुत कविता में देशभक्ति का स्वर , स्त्री विमर्श और पौराणिक प्रसंगों की अभिव्यक्ति थी। प्राचार्या डॉ० अलका मित्तल जी ने हिंदी साहित्य परिषद् की संयोजिका डॉ० मधु मालती एवं टीम के सभी सदस्यों को और विजयी छात्राओं को बधाई दी। कविता पाठ प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-

  1. प्रथम स्थान- ट्विंकल
    B.A ॥, 735
  2. द्वितीय स्थान- रुचिका
    B.A ॥, 817
  3. तृतीय स्थान- संगीता शर्मा
    B. Sc ॥, 2617
  4. प्रोत्साहन पुरस्कार- वसुधा
    B.A ॥, 755