Educational Trip to Delhi

आदर्श महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2023 को एजुकेशनल ट्रिप (दिल्ली) गया। इस ट्रिप का आयोजन प्राचार्या डॉ अलका मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया। एजुकेशनल ट्रिप में 30 छात्राओं की भागीदारी रही। वीभागाध्यक्ष श्रीमती संगीता मानरो के दिशा निर्देशन में ट्रिप का आयोजन किया गया। एजुकेशनल ट्रिप के दौरान सभी छात्राओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी में विभिन्न प्रकार की पारंपरिक बुनाई, प्रिंटिंग, कढ़ाई, टाई एवं डाई से बनी साड़ियाँ, सूट, दुपट्टे और क़ालीन के बारे में ध्यान से देख कर जानकारी ली। इसके अलवा सभी छात्राओं ने पीतल, लकड़ी, मिट्टी और गाय के गोबर से बनी विभिन्न प्रकार के बर्तन और भगवान की प्रतिमा देखी। इसके साथ साथ सभी छात्राओं ने प्राचीन काल में प्रयोग होने वाले विभिन्न तरह के वस्त्र तथा आभूषण देखकर उनकी जानकारी ली। छात्राओं के मनोरंजन के लिए छात्राओं को अक्षरधाम मंदिर भी ले ज़ाया गया। इस ट्रिप की यात्रा का आयोजन डॉ सुनंदा, डॉ पिंकी और डॉ अन्नु के द्वारा किया गाया। इसमें छात्राओं के साथ ग़ैर शिक्षक वर्ग से श्री बल्लू राम और श्रीमती शारदा भी सहयोगी रहे।