सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 700 छात्राओं ने सफल भागीदारी ली।

830 छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में किया पंजीकरण150 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ सम्पन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताभिवानी, 01 अक्टुबर। आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 830 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया जिसमें से लगभग 700 छात्राओं ने प्रतियोगिता में सफल भागीदारी की। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ0 अलका मित्तल के दिशानिर्देशन में प्राध्यापिका नीरू चावला द्वारा आयोजित की गई। महाविद्यालय प्राचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों के 150 प्रश्न पुछे गए। प्रतियोगिता की समयवधि 1 घंटे की रही। महाविद्यालय मंे प्रतियोगिता की तैयारी 15 दिनों से चल रही थी।जिसमें महाविद्यालय का पूर्ण शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग सलंग्न था। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन करने का उद्देश्य छात्राओं में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के प्रति भय को दूर करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राएं समय प्रबंधन, अनुशासन और सामान्य ज्ञान से संबंधित विषयों की जानकारी ले पाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगिता से 2 दिन पहले छात्राओं को प्रतियोगिता देने से संबंधित टिप्स देने के लिए कक्षाओं का भी आयोजन किया गया। जिसमंे मुख्य वक्ता डाॅ0 गायत्री बंसल व बबीता चैधरी रही। जिसमें उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए विभिन्न विषयों से अवगत करवाया साथ ही प्रतियोगिता की समय सारणी, अनुशासन व नियमों को भी बताया। प्रतियोगिता में नियमावली व अनुशासन पूर्ण रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं वाला ही रखा गया। प्रतियोगिता परीक्षा काॅर्डिनेटर नीरू चावला ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर छात्राएं बहुत अधिक उत्साहित थी। छात्राओं का जोश देखते हुए महाविद्यालय प्रबंधकारिणी समिति ने यह निर्णय लिया कि प्रथम 50 रैंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय की तरफ से प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्हें ग्रुप डिस्कसन व साक्षात्कार का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि निकट भविष्य में आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में वह पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम 10 रैंक पर रहने वाली छात्राओं को प्रति एक हजार रूपये तक के ईनाम दिए जाएगे। प्रतियोगिी परीक्षा अधीक्षक डाॅ0 दीपू सैनी, उप-अधीक्षक ममता वाधवा व सह-उपअधीक्षक डाॅ0 नूतन शर्मा रही। परीक्षा के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्राचार्या व काॅर्डिनेटर ने आयोजन टीम को बधाई दी।