Search for:
महाविद्यालय में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन ।

एक दिवसीय एनएसएस शिविर आदर्श महिला महाविद्यालय में 16 नवंबर 2025 को एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एनएसएस की दोनों इकाइयों की अधिकारीगणों ने भाग लिया।शिविर की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इसके बाद पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, नशा मुक्त भारत और प्लास्टिक को ना कहें जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए गए।रैली के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा, जल संरक्षण और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता फैलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहू, उत्तराखंड लोक नृत्य, गुजराती लोक नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य और पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए।खो-खो प्रतियोगिता के साथ टीम वर्क और खेल भावना को बढ़ावा दिया गया। शिविर का समापन डॉ. दीपू सैनी के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर का सफल आयोजन ।

आदर्श महिला महाविद्यालय में दिनांक 15 नवंबर 2025 को प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल के मार्गदर्शन में एनएसएस की दोनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. निशा शर्मा, डॉ. दीपू सैनी तथा डॉ. नूतन शर्मा द्वारा किया गया।शिविर की शुरुआत गायत्री मंत्र, योग–प्राणायाम और एनएसएस लक्ष्य गीत से हुई। इसके पश्चात Tribal Heritage Day मनाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने जनजातीय संस्कृति व उनके सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी स्वयंसेवकों ने नशा विरोधी शपथ भी ग्रहण की। पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देते हुए वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। सामाजिक जागरूकता हेतु स्वयंसेवकों ने दहेज प्रथा, बालिकाओं की शिक्षा और यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।शिविर का मुख्य आकर्षण मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच रहा जिसकी शुरुआत डॉ. अपर्णा बत्रा द्वारा टॉस के साथ हुई। टीम B ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की तथा शानदार बल्लेबाज़ी के लिए पलक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इसके उपरांत डाॅ. गायत्री बंसल ने “Secure Your Investments” और लव जिहाद विषय पर उपयोगी व्याख्यान दिया। मोनिका मैम ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का समापन अखबार बैग निर्माण और मंडला कला विषयक रचनात्मक कार्यशाला के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों को उपयोगी व टिकाऊ कौशल सीखने का अवसर मिला।

Mahavidyalaya organizes a Legal Awareness Programme with regard to National Legal Service Day

Mahavidyalaya organizes a Legal Awareness Programme with regard to National Legal Service Day on 7 November 2025 Ms. Pooja gave insights and made students aware of their legal rights.The session began with warm welcome to the Ms. Pooja (Asst. Prof. of Hindi Dept.) in her enlightening address, she discussed various aspects of legal literacy, including fundamental rights and duties, women’s rights and the role of legal aid services.60 Students participated and they interacted enthusiastically and raised queries about real life goal issues such as filling complaints.The event concluded with a vote of thanks proposed by Dr. Anju Rani, convenor of The Legal Literacy Cell, who expressed gratitude to the resource person, and students for making the lecture successful.

FDP organized by the RD Cell

Empowering educators through knowledge sharing! Our PDP program, organized by the Research Development Cell, was a huge success! Faculty members shared their expertise and experiences, inspiring us all to strive for excellence.