18 मई, महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ’प्लास्टिक मुक्त भारत’ विषय पर छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सी0टी0ओ0 डाॅ0 रिंकू अग्रवाल द्वारा किया गया। जिसमें एन0सी0सी0 कैडेट्स ने अंतः कक्षा निबंध लेखन प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में एन0सी0सी0 द्वितीय गल्र्स हरियाणा बटालियन, रोहतक से कुलदीप सिंह व संदीप कुमार उपस्थित रहें। प्रतियोगिताओं में 17 छात्राओं ने भागीदारी स्थापित की। इस अवसर पर छात्राओं को प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। छात्राओं ने निबंध के माध्यम से बताया कि आज हवा, पानी, धरती हर जगह प्लास्टिक ने अपनी जगह बना रखी है जिसकी वजह से न केवल पर्यावरण पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है अपितु मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर देखने को मिल रहा है। एन0सी0सी0 कैडेट्स ने जनमानस को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए रैली भी निकाली। इस अवसर पर पर्यावरण विभाग से डाॅ0 पिंकी ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि भारत विश्व में दूसरा ऐसा देश जो अत्यधिक प्लास्टिक प्रयोग करता है। आज विश्व में 3.4 मिलियन टन प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है, जिसका केवल 30 प्रतिशत भाग ही रिसाइकिल होता है बाकि वेस्ट के रूप में समुुंद्रों में डाला जा रहा है जिससे समुंद्री जीव-जंतुओं के जीवन का संकट बना हुआ है। प्रतियोगिताओं में निर्णायकमंडल की भूमिका डाॅ0 पिंकी, निर्मल मलिक, सीमा ने निभाई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- दिक्षा, द्वितीय स्थान- नन्दिनी व तृतीय स्थान नताशा का रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- मुस्कान, द्वितीय स्थान- पायल व तृतीय स्थान- रजनी का रहा। कार्यक्रम सी0टी0ओ0 डाॅ0 रिंकू अग्रवाल, डाॅ0 निशा शर्मा, ममता वाधवा, ज्योति व गायत्री आर्या सभी एन0सी0सी0 कैडेट्स के साथ उपस्थ्ति रही।