महिला दिवस समारोह का आयोजन

पारंपरिक रूढिवादिता को तोड़े, खुलकर बात करें – डाॅ0 वंदना पुनिया
—-स्वस्थ व सशक्त महिला, सशक्त समाज- डाॅ0 वंदना पुनिया

भिवानी, 7 मार्च। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य ही महिला सशक्तिकरण का आधार है। महिलाओं को पारिवारिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए तभी वह सशक्त समाज की रूपरेखा तैयार कर सकती है। यह उद्गार आदर्श महिला महाविद्यालय में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला प्रकोष्ठ ’नवज्योति’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रख्यात विशेषज्ञ डाॅ0 वंदना पुनिया ने कहे। उन्होंने छात्राओं को यह भी कहा कि वह पारंपरिक रूढ़िवादिता को तोड़े और अपने स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करे। उन्होंने छात्राओं को मैनसुरेशन पीरियड, हाइजिन, सरवाईकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया और बताया कि सरवाईकल कैंसर से निजात पाने के लिए वह वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं जिसके बारे में विस्तृत जानकारी महिला कवच केन्द्र से भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मैनसुरेशन पीरियड में छात्राओं को विशेष तौर पर संतुलित खान-पान व हाइजिन पर बल दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने छात्राओं के निजी शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नों का बड़ी सरलता से उत्तर भी दिया। इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ0 अलका मित्तल ने छात्राओं को स्व- अनुशासन, स्वावलंबन एवं समय का सदुपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा का सदुपयोग तभी संभव है, जब आप अपनी संस्कृति के साथ जुड़े और माता-पिता व गुरुजन का आदर करें। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासित विद्यार्थी ही सफलता के शिखर पर पहुचता है। छात्राओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन बनने पर भी बल दिया। कार्यक्रम में आत्मरक्षा पर आधारित कार्यशाला में छात्राआंे को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण वुशु कोच भारती द्वारा दिया गया। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स सिखाएं ताकि वह मुश्किल अवस्था में आत्मबल केे साथ उसका सामना कर सकें। छात्रा प्रीति ने ’बेटियाँ’ नामक कविता द्वारा आकाशछूती बेटियों के उदाहरणों से वर्तमान समाज की स्थिति को दर्शाया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डाॅ0 ममता चैधरी, सह संयोजिका- डाॅ0 ममता वाधवा, सदस्य नेहा, डाॅ0 प्रीति व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।