महाविद्यालय मे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता आई0ए0एस0 दीपक बाबूलाल कारवा डिविजनल अधिकारी ,भिवानी रहे। उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण में युवा मतदाताओं की भागीदारी के महत्त्व को समझाया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र प्रधान देश भारत में अपने मत का प्रयोग करना लोकतंत्र से जुड़ने की पहली सीढ़ी है। इसलिए सर्वप्रथम अपना वोट बनवाएं और देश के हित में अपना मतदान करें।उन्होंने छात्राओं को वोट बनवाने एवं उसका प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। प्राचार्या डाॅ0 अलका मित्तल ने आई0ए0एस0 अधिकारी को पौधा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया।