प्राध्यापिकाओ और छात्राओं में लोकप्रिय रहा पुस्तक मेला

पुस्तक मेले में पुस्तको से रुबरु हुई प्राध्यापिकाएं व छात्राए भिवानी, 14 अक्टूबर। आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी में पुस्तकालय विभाग द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य प्राध्यापिकाओं को विभिन्न विषयो से संम्बधित नई-नई पुस्तको से रुबरु करवाना रहा। मेले में विभिन्न प्रकाशन के प्रकाशको ने पुस्तको की प्रदर्शन लगाई। जिसमे मेरठ से प्रगति प्रकाशन, जयपुर से गौतम बुक कम्पनी, खुश प्रकाशन, रिद्धी-सिद्धी प्रकाशन, दिल्ली से एस.चाँद प्रकाशन, आगरा से करंट पब्लिकेशनस प्रकाशन रहे। उन्होनें विज्ञान, भौतिकी, रसायन, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, कला, संगीत, वाणी, राजकमल, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा से संम्बधित ज्ञानवर्धक पुस्तके, मुंशी प्रेमचन्द व हरिवंशराय बच्चन के प्रसिद्ध उपन्यास आचार्या, चतुरसेन, वाणिज्य विषयों से संम्बधित पुस्तके व अनेको अनेक ज्ञानवर्धक पुस्तको की प्रदर्शनी लगाई। महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग के साथ-साथ छात्राओं ने भी बड़ी रुचि से पुस्तको का अवलोकन किया। पुस्तक मेले का आयोजन प्राचार्या ड़ॉ अलका मित्तल के दिशानिर्देशन में पुस्तकालय स्टॉफ सोनिया गर्ग और हन्नी कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापिका वर्ग ने छात्राओं के लिए विषयो से संम्बधित व अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तके भी पुस्तकालय मे रखने की सिफारिस की। पुस्तकालय प्रदर्शनी का उद्धाटन उप-प्राचार्या नीलम गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होनें बताया कि प्राध्यापिका वर्ग द्वारा बताई गई पुस्तको को जल्द ही पुस्तकालय में उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे छात्राओं को विषयो से संम्बधित उचित ज्ञान प्राप्त हो सके।