के.एम. काॅलेज आॅफ ऐजुकेशन, भिवानी में अंतः महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत हमारे महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवर आॅल ट्राॅफी प्राप्त की। परिणाम इस प्रकार रहाः-प्रथम स्थान – कोलाॅज, श्वेता, बी.ए. तृतीय वर्षद्वितीय स्थान- हिंदी कविता, विशाखा, बी.काॅम तृतीय वर्षसांत्वना पुरस्कार- मेहंदी, अंग्रेजी कविता, रंगोली, क्रमशः स्नेह बी.ए. प्रथम वर्ष, वंशिका गौड़, बी.ए. द्वितीय वर्ष, मनीषा, बी.ए. प्रथम वर्षइस उपलब्धि के लिए प्रबंधकारिणी समिति एवं प्राचार्या श्रीमती रचना अरोड़ा ने कार्यक्रम संयोजिका श्री मती नीरू चावला ,छात्राओं और इंचार्ज डाॅ0 मधु मालती, श्रीमती संगीता मनरो ,श्री मती रिंकू अग्रवाल व सीमा को बधाई दी।