आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला’ के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया

’आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला’ के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस हर्षोंल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काॅमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक विजेता श्रीमती बबीता फोगाट रही,विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बबीता फोगाट ने उपस्थित महिलाओं को आह्वान किया कि वह छुई-मुई न बने अपितु धाकड़ बने। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं में सकारात्मक सोच के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने ऊर्जावान वक्तव्य के माध्यम से छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें हर वक्त देश के लिए काम करना चाहिए, जो देश के तिरंगे का नहीं वह किसी काम का नहीं। हम सोने की चिड़िया थे, है, और आगे भी भारत देश सोने की चिड़िया ही रहेगा। हमारे देश में महिलाएं न केवल शैक्षणिक, सांस्कृतिक, तकनीकी, राजनीतिक क्षेत्र में आगे हैं अपितु खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। छात्राओं को कहा कि आप पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। अपने आप को चुल्हे चौके तक सीमित न रखे। आज हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है, इसके लिए हम सभी बधाई के पात्र है।